Barabanki Crime News : किन्नर के घर लाखों की चोरी का खुलासा, नौकर गिरफ्तार; 6.25 लाख नकद और सोनेचांदी के जेवर बरामद

Barabanki Crime News : किन्नर के घर लाखों की चोरी का खुलासा, नौकर गिरफ्तार; 6.25 लाख नकद और सोनेचांदी के जेवर बरामद
Barabanki Crime News : किन्नर के घर लाखों की चोरी का खुलासा, नौकर गिरफ्तार; 6.25 लाख नकद और सोनेचांदी के जेवर बरामद

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। बाराबंकी के रामनगर थाना क्षेत्र में किन्नर के घर हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले नौकर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 6.25 लाख रुपये से अधिक की नकदी और बड़ी मात्रा में सोनेचांदी के आभूषण बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, लोधौरा गांव निवासी ललिता किन्नर ने 8 जुलाई को थाना रामनगर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उनके यहां काम करने वाला नौकर विवेक सिंह उर्फ गोलू उर्फ बिछी, निवासी रसूलपुर, थाना सोहरामऊ , उनकी गैरमौजूदगी का फायदा उठाकर घर से नकदी और जेवरात चोरी कर फरार हो गया।

मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। टीम ने डिजिटल साक्ष्यों और मैनुअल इंटेलिजेंस के आधार पर शुक्रवार को पुराने हाईवे के पास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 6,25,300 रुपये नकद, सोने की अंगूठियां, चेन, बालियां, नाक की कील, लॉकेट, सिक्के समेत अन्य आभूषण तथा चांदी की पायल, बिछिया, अंगूठियां, चेन, कुंडल, हाथफूल, चांदी के बिस्किट और सिक्के बरामद किए गए।

पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार करते हुए बताया कि उसने ललिता किन्नर की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर घर में रखी नकदी और आभूषण चुरा लिए थे। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

घर का ताला तोड़कर लाखों का सामान चोरी 

मसौली : गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर बड़ागांव में अज्ञात चोर एक घर का शटर तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर ले गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू की है। फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुरसेल निवासी उमेश चंद्र चौधरी पुत्र केशवराम चौधरी की गोंडा बहराइच राष्ट्रीय राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मकान का शटर का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और इनवर्टर, बैटरी, सिंचाई इंजन, टिल्लू मोटर, जीआई  पाइप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया।

सुबह बिल्डिंग मालिक के पहुंचने पर घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पीड़ित ने पुलिस को सूचना देकर चोरी गए सामान का विवरण सौंपा और घटना के शीघ्र खुलासे की मांग की। घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने, संदिग्ध व्यक्तियों की निगरानी करने और चोरी की घटनाओं के जल्द खुलासे की मांग की है। उनका कहना है कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में चिंता का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर मिली है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *