
PM Narendra Modi 76th Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 17 सितंबर 2026 को अपना 76वां जन्मदिन मनाएंगे. देश के प्रधानमंत्री के तौर पर उनके राजनीतिक सफर और फैसलों की अक्सर चर्चा होती है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि पीएम मोदी के पास व्यक्तिगत तौर पर कितनी संपत्ति है? उनके पास कितनी नकदी है, बैंक में कितना पैसा जमा और सोने की कितनी चीजें हैं? अगल नहीं, तो चलिए विस्तार से जानें.
कितनी है पीएम मोदी के पास नेटवर्थ?
पीएम मोदी की संपत्ति को लेकर सबसे विश्वसनीय जानकारी उनके सरकारी संपत्ति घोषणा पत्र से मिलती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट पर उपलब्ध नवीनतम विस्तृत संपत्ति विवरण 31 मार्च 2025 की स्थिति का है. इसके मुताबिक, नरेंद्र मोदी की घोषित चल और अचल संपत्ति को मिलाकर कुल मूल्य 3,43,69,517 यानी करीब 3.44 करोड़ रुपये है.
बैंक में कितनी रकम है?
पीएम मोदी की घोषित संपत्ति का बड़ा हिस्सा बैंक डिपॉजिट में है. सरकारी रिकॉर्ड के मुताबिक, 31 मार्च 2025 को उनके SBI खाते में करीब 1,104 रुपये का बैंक बैलेंस था. इसके अलावा SBI, गांधीनगर में उनका फिक्स्ड डिपॉजिट और अन्य टर्म डिपॉजिट करीब 3.26 करोड़ रुपये का था. यानी उनकी संपत्ति का बड़ा हिस्सा किसी आलीशान मकान या जमीन में नहीं, बल्कि बैंक डिपॉजिट के रूप में दर्ज है.
हाथ में कितनी नकदी?
संपत्ति घोषणा के मुताबिक, 31 मार्च 2025 को पीएम मोदी के पास 59,920 रुपये नकद था. इसके अलावा उनकी वित्तीय संपत्तियों में नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट यानी NSC भी शामिल हैं. पीएम मोदी ने National Savings Certificate (NCS) में करीब 9.75 लाख का निवेश घोषित किया है. इसके अलावा संपत्ति विवरण में वेतन और बैंक FDR से मिलने वाले ब्याज से जुड़े आंकड़े भी दर्ज हैं.
पीएम मोदी के पास कितना है सोना?
पीएम मोदी की संपत्ति में सोने की चार अंगूठियां भी शामिल हैं. सरकारी घोषणा के अनुसार इनका कुल वजन करीब 45 ग्राम है और इनकी घोषित कीमत लगभग 3.10 लाख रुपये है.
पीएम मोदी के पास कितनी है घर और जमीन?
यह आंकड़ा शायद सबसे ज्याद चौंकाने वाला है. 31 मार्च 2025 के आधिकारिक विवरण में पीएम मोदी के नाम कृषि भूमि, गैर-कृषि भूमि, व्यावसायिक भवन या आवासीय भवन दर्ज नहीं है. आवासीय संपत्ति के क्षेत्रफल और मौजूदा बाजार मूल्य के कॉलम में भी उनकी ओर से कोई संपत्ति दर्ज नहीं की गई है.
2024 के मुकाबले कितनी बढ़ी संपत्ति?
2024 लोकसभा चुनाव के दौरान वाराणसी से दाखिल हलफनामें में नरेंद्र मोदी ने कुल 3,02,06,889 की संपत्ति घोषित की थी. MyNeta के चुनावी हलफनामे के रिकॉर्ड के मुताबिक उस समय उनकी अचल संपत्ति जीरो और देनदारी भी जीरो दर्ज थी. वहीं 31 मार्च 2025 के सरकारी संपत्ति विवरण में घोषित कुल 3,43,69,517 है.