पति-पत्नी की न्यूड लाश मिली, पेड़ से लटका था पति, नदी किनारे पत्नी का शव… आखिर कैसे हुई दोनों की मौत

पति-पत्नी की न्यूड लाश मिली, पेड़ से लटका था पति, नदी किनारे पत्नी का शव… आखिर कैसे हुई दोनों की मौत
Featured Image

Bijnor Crime News: 15 सितम्बर 2026: उत्तर प्रदेश के बिजनौर से सनसनीखेज मामला सामने आया है. जलालपुर काजी इलाके के जंगल में पति-पत्नी की न्यूड लाश मिली है. दोनों की लाश अर्धनग्न हालत में मिली है. पत्नी का शव नदी में पड़ा था, जबकि पति का शव पेड़ से लटका हुआ था.

क्या है पूरा मामला

मामला जिला मुख्यालय से 6 किलोमीटर दूर जलालपुर काजी गांव का है. घटना सोमवार(14 सितम्बर) की है. मृतकों की पहचान देशराज उर्फ छोटे (40 साल) और पत्नी सुषमा (37 साल) के रूप में हुई है. सोमवार देर रात दोनों की न्यूड लाश मिली है.

घर से निकले पति पत्नी लापता

जानकारी के मुताबिक़, देशराज लकड़ी काटने का काम करता था. वह पत्नी सुषमा, बड़ी बेटी कामनी, बेटा हनी, सिद्धार्थ और छोटी बेटी कशिश के साथ रहता था. सोमवार सुबह करीब 10 बजे देशराज पत्नी सुषमा के साथ गंगा खादर स्थित खेत पर चारा लेने और लकड़ी काटने गया था.

लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे. जब दोपहर तक उनका पता नहीं चला परिजन उन्हें ढूंढने निकले. वहां मां की चप्पल पड़ी थी जबकि कुछ दूरी पर पिता की चप्पल मिली. इसकी सूचना ततकाल पुलिस और वन विभाग की टीम को दी गयी. उन्होंने देर शाम तक ढूंढने की कोशिश की. लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली.

अर्धनग्न मिली दोनों की लाश

मंगलवार सुबह दोबारा उन्हें ढूंढने की कोशिश की गयी. इस बीच सुबह करीब 10 बजे देशराज का शव पेड़ पर बाइक की क्लच वायर से टंगा मिला. उसके शरीर पर महिला सलवार था. जबकि महिला की लाश अर्धनग्न शहतूत के पेड़ में फंसा मिला. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसका पैर दुपट्टे से बंधा हुआ था. शरीर के निचले हिस्से में कपड़े भी नहीं थे.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. पुलिस दोनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है. प्राथमिक जांच में यह हत्या का मामला बताया जा रहा है. हालांकि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही खुलासा हो पायेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *