पुलिस ने बदसलूकी कर, पेट पर मारी लात… फिरोजाबाद में पति के बचाव में आई दलित गर्भवती पत्नी की मौत; बवाल के बाद 6 सस्पेंड

पुलिस ने बदसलूकी कर, पेट पर मारी लात… फिरोजाबाद में पति के बचाव में आई दलित गर्भवती पत्नी की मौत; बवाल के बाद 6 सस्पेंड
Featured Image

Firozabad Pregnant Woman Death: उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक गर्भवती दलित महिला की मौत के बाद ऐसा बवाल मचा कि मामला थाने से लेकर सियासी गलियारों तक पहुंच गया. महिला के परिवार ने पुलिस पर पति को हिरासत में लेने के दौरान उसके साथ बदसलूकी और धक्का देने का गंभीर आरोप लगाया है. महिला ने इसके बाद बच्चे को जन्म दिया, लेकिन हालत बिगड़ने पर उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना के बाद पुलिस विभाग ने दो दरोगा समेत 6 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें कि आखिर पुलिस महिला के पति को हिरासत में क्यों ले जा रही थी, जिसके बचाव में आने से गर्भवती पीड़िता ने अपनी जान गंवा दी.

पुलिस क्यों ले जा रही थी महिला के पति को हिरासत में?

मामला फिरोजाबाद के शिकोहाबाद इलाके के लभौआ गांव का है. पुलिस चोरी के एक मामले में गौरव नाम के युवक से पूछताछ के लिए उसके घर पहुंची थी. परिवार का आरोप है कि जब गर्भवती पत्नी अंजलि ने पति को ले जाने का विरोध किया और कहा कि उन्होंने कुछ भी नहीं किया है, तो पुलिसकर्मियों ने उसके साथ धक्का-मुक्की की. कुछ रिपोर्ट्स में परिवार की ओर से पेट में लात तक मारने का आरोप सामने आया है, जिसके कारण महिला की ब्लीडिंग शुरू हो गई. हालांकि, इन आरोपों की जांच अभी जारी है.

पुलिस के मुताबिक, गौरव को पूछताछ के लिए थाने लाया गया था. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसी दौरान अंजलि की तबीयत बिगड़ गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया. लेकिन, प्रसव के बाद अंजलि कि हालत काफी नाजुक हो गई और बाद में फिरोजाबाद के एक निजी अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया. नवजात की हालत भी गंभीर बताई गई और उसे इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया.

6 पुलिसकर्मी सस्पेंड

महिला की मौत के बाद गांव में गुस्सा फैल गया और शिकोहाबाद थाने के बाहर प्रदर्शन हुआ. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने लापरवाही के आरोप में 6 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया. इनमें उपनिरीक्षक धर्मपाल सिंह और सत्यपाल सिंह, हेड कांस्टेबल मोहन सिंह और अरविंद कुमार तथा कांस्टेबल भवतोष कुमार और कुलदीप कुमार शामिल हैं. मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है.

मामले की जानकारी देते हुए फिरोजाबाद ग्रामीण के एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस अनूप चौधरी ने बताया कि एक युवक को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया. सांसद रामजी लाल सुमन का आरोप है कि दोनों लोगों को साजिश के तहत गिरफ्तार किया गया. जब उनकी गर्भवती पत्नी ने अपने पति को बेगुनाह बताया, तो उसे धक्का दिया गया. इससे महिला को लेबर पेन शुरू हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *