गर्भवती कलेक्टर साहिबा! ड्यूटी से सीधे हॉस्पिटल जाकर बच्चे को दिया जन्म, फिर 6 दिन की बच्ची को गोद में लेकर काम पर लौटीं… जानिए इनके बारे में

गर्भवती कलेक्टर साहिबा! ड्यूटी से सीधे हॉस्पिटल जाकर बच्चे को दिया जन्म, फिर 6 दिन की बच्ची को गोद में लेकर काम पर लौटीं… जानिए इनके बारे में
Featured Image

Wayanad Collector Meghashree DR: केरल के वायनाड जिले की कलेक्टर मेघा श्री डीआर इन दिनों काफी चर्चा में हैं. लोग उनके प्रशासनिक कामकाज के प्रति समर्पण और प्रेम देखकर खूब तारीफ़ कर रहे हैं. आईएएस मेघा श्री डीआर अपनी डिलीवरी से पहले आखरी दिन तक दफ्तर आयी. इतना ही नहीं बेटी के जन्म के छह दिन बाद भी काम पर लौट आयी.

डिलीवरी के बाद भी नहीं लिया रेस्ट

दरअसल, 24 अगस्त को मेघा श्री डीआर आम दिनों की तरह दफ्तर आयी और सारे ऑफिशियल काम और कार्यक्रम निपटा कर सीधे अस्पताल चली गयी. जहाँ उन्होंने 25 अगस्त को अपनी तीसरी बच्ची को जन्म दिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हैरान करने वाली बात यह है सिर्फ 6 दिन बाद ही वह काम पर लौट आईं. वो 1 सितंबर को अपनी दोनों बेटी और तीसरी बच्ची को लेकर काम पर आयी. मेघा श्री अपने कैंप ऑफिस से जिला कलेक्टर की जिम्मेदारियां संभालने लगीं. जिसकी काफी तारीफ़ की जा रही है. हालांकि अब उन्होंने 2 महीने की मैटरनिटी लीव ले ली है.

आईएएस ने ली दो महीने की मैटरनिटी लीव

मेघा श्री डीआर बुधवार से दो महीने की मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) पर चली जाएंगी. उनकी जिम्मेदारी आईएएस चेल्सासिनि वी. को दी गयी है. आईएएस चेल्सासिनि वी. को वायनायड कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है.

मेघा श्री डीआर शेरे किया भावुक पोस्ट

कलेक्टर मेघा श्री डीआर ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, वायनाड ने 2024 के मानसून के साथ मेरा स्वागत किया, और अब, जैसे ही एक और मानसून विदा ले रही है, मैं आपको अलविदा कह रहही हूँ, अपने साथ कुछ यादें ले जा रही हूँ जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगी.

कौन है आईएएस मेघा श्री डीआर

आईएएस मेघा श्री डीआर 2017 बैच की अफसर है. वह कर्नाटक के चित्रदुर्ग की रहने वाली है. 10 जुलाई, 2024 को वो वायनाड जिला कलेक्टर बनी थी और अब तक जिम्मेदारी संभाल रही है. उन्होंने 30 जुलाई को ज़िले में आये बाढ़ में बचाव, राहत और पुनर्वास कार्य की जिम्मेदारी संभाली थी.

नेहा यादव रायपुर के कुशाभाऊ ठाकरे यूनिवर्सिटी से बीएससी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में ग्रेजुएट करने के बाद पत्रकारिता को पेशा बनाया। पिछले 6 सालों से विभिन्न मीडिया संस्थानों में रिपोर्टिंग करने के बाद NPG.NEWS में रिपोर्टिंग कर रहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *