दफनाने के 24 घंटे बाद ही खोदी गई महिला की कब्र? वजह जानकर पुलिस भी हुई हैरान

दफनाने के 24 घंटे बाद ही खोदी गई महिला की कब्र? वजह जानकर पुलिस भी हुई हैरान
Featured Image

Haryana Hansi Suspicious Death: हरियाणा के हांसी से एक ऐसी खबर सामने आई है जो किसी क्राइम थ्रिलर से कम नहीं है। 20 साल की एक लड़की की अचानक मौत होती है और उसका परिवार बिना पुलिस को सूचना दिए जल्दबाजी में धार्मिक रीति रिवाजों के साथ उसे दफना देता है। कहानी यहीं खत्म हो सकती थी लेकिन एक गुमनाम शिकायत ने इस पूरी घटना को क्राइम इन्वेस्टिगेशन में बदल दिया। मौत के 24 घंटे बाद पुलिस, मजिस्ट्रेट और फोरेंसिक टीम कब्रिस्तान पहुंचती है और कब्र खोदकर लाश को बाहर निकाला जाता है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। अब यह सवाल पूरे इलाके में गूंज रहा है कि आखिर उस कब्र में ऐसा कौन सा राज दफन था जिसे परिवार छिपाना चाहता था।

घर से गायब रहने वाले वो 48 घंटे मौत की वजह कैसे बने?

नारनौंद थाना पुलिस की शुरुआती तफ्तीश के मुताबिक यह 20 वर्षीय युवती 9 सितंबर को अचानक घर से कहीं चली गई थी। परिवार वालों ने इसकी क्या शिकायत की थी या नहीं यह अभी जांच का विषय है।

लड़की 11 सितंबर को वापस अपने घर गुराना गांव लौट आती है। घर लौटने के कुछ ही दिन बाद रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो जाती है। यह टाइमलाइन कई गंभीर सवाल खड़े करती है। वह दो दिन कहां थी किसके साथ थी और घर लौटने के बाद उसके साथ कैसा बर्ताव हुआ? इन सवालों के जवाब ही मौत की असली वजह तय करेंगे।

24 घंटे बाद अचानक क्यों खोदनी पड़ी कब्र?

रविवार को मौत होने के तुरंत बाद परिवार ने आनन फानन में शव का अंतिम संस्कार कर उसे दफना दिया। गांव में तरह तरह की कानाफूसी शुरू हो गई थी। इसी बीच किसी नामालूम शख्स ने पुलिस को मामले की भनक दे दी और मौत को पूरी तरह से संदिग्ध बताया।

शिकायत मिलते ही प्रशासन हरकत में आया। हांसी के नायब तहसीलदार खुर्शीद अहमद को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। सोमवार शाम को पुलिस फोर्स और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम कब्रिस्तान पहुंची। कानूनी प्रक्रिया का पालन करते हुए कब्र को खोदा गया और शव को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था ताकि कोई विरोध न हो सके।

सुसाइड, हत्या या ऑनर किलिंग- पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छिपे हैं सबसे बड़े राज

पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या 11 तारीख को लौटने के बाद लड़की पर कोई दबाव था? नारनौंद थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने कहा कि मामला बेहद संवेदनशील है और किसी भी एंगल को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस की पूरी जांच पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी है। मेडिकल रिपोर्ट से यह साफ हो जाएगा कि लड़की को जहर दिया गया, गला घोंटा गया या मौत की वजह कुछ और थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *