Lucknow News: लखनऊ में दारोगा का कार के अंदर मिला शव, नाक से बह रहा था खून; जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: लखनऊ में दारोगा का कार के अंदर मिला शव, नाक से बह रहा था खून; जांच में जुटी पुलिस

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में तैनात एक दारोगा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. गाजीपुर थाने की सर्वोदय नगर चौकी पर तैनात दारोगा अजय कुमार का शव पारा थाना क्षेत्र स्थित मोहन रोड पर अर्श हॉस्पिटल के सामने खड़ी उनकी सेंट्रो कार के अंदर मिला. कार अंदर से लॉक थी और दारोगा अचेत अवस्था में पड़े थे. पुलिस ने वीडियोग्राफी कराने के बाद कार का शीशा तोड़कर उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटाने में जुटी है.

Lucknow News: लखनऊ में दारोगा का कार के अंदर मिला शव, नाक से बह रहा था खून; जांच में जुटी पुलिस

मोबाइल लोकेशन से मिला सुराग

पुलिस के मुताबिक, दारोगा अजय कुमार गुरुवार दोपहर के बाद से अपनी चौकी और थाना स्टाफ के संपर्क में नहीं थे. साथी पुलिसकर्मियों ने कई बार उन्हें फोन किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की. इसके बाद अधिकारियों ने उनके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस कराई, जो पारा थाना क्षेत्र के बुद्धेश्वरमोहन रोड के पास मिली. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां सड़क किनारे एक सेंट्रो कार खड़ी मिली.

ये भी पढे़ं

कार अंदर से लॉक थी

पुलिस ने देखा कि कार अंदर से लॉक थी और दारोगा अजय कुमार ड्राइविंग सीट पर अचेत पड़े थे. वीडियोग्राफी कराने के बाद कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला गया और उन्हें तत्काल एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया. डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

प्रारंभिक जांच में पुलिस को उनके शरीर पर किसी भी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले. हालांकि, उनकी नाक से रक्तस्राव होने की बात सामने आई है. पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही चल सकेगा.

गुरुवार रात से अस्पताल के बाहर खड़ी थी कार

शुरुआती जांच में सामने आया कि अजय कुमार की सेंट्रो कार गुरुवार देर रात करीब 11 बजे मोहन रोड स्थित अर्श हॉस्पिटल के सामने आकर खड़ी हुई थी. शुक्रवार को काफी देर तक कार वहीं खड़ी रहने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ. पास जाकर देखने पर कार के अंदर दारोगा अचेत अवस्था में दिखाई दिए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

2020 बैच के दरोगा थे अजय कुमार

डीसीपी पश्चिम कमलेश दीक्षित ने बताया कि अजय कुमार वर्ष 2020 बैच के दारोगा थे और वर्तमान में गाजीपुर थाने की सर्वोदय नगर चौकी पर तैनात थे. वह मूल रूप से हापुड़ जिले के रहने वाले थे. लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र स्थित नरपतखेड़ा में किराये के मकान में रहते थे. उनकी पत्नी कोमल पिछले करीब एक वर्ष से हापुड़ में रह रही हैं. परिवार में उनकी दो बेटियां हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *