हरियाणा में खौफनाक वारदात! 6 साल की बच्ची की हत्या, हाथ बांधकर पानी में डुबोने का आरोप​​

हरियाणा में खौफनाक वारदात! 6 साल की बच्ची की हत्या, हाथ बांधकर पानी में डुबोने का आरोप​​
हरियाणा में खौफनाक वारदात! 6 साल की बच्ची की हत्या, हाथ बांधकर पानी में डुबोने का आरोप​​

सोनीपत; हरियाणा के सोनीपत में छह साल की बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म के बाद हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना तिहाड़ मोड़ के पास की बताई जा रही है। आरोप है कि बच्ची के हाथ बांधकर उसे पानी में डुबो दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस में एफएसएल की टीम ने वारदात स्थल से नमूने एकत्रित कर शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव ग्रह में रखवाया है।

जानकारी के अनुसार छतरपुर की रहने वाली छह वर्षीय बच्ची अपने परिजनों के साथ तिहाड़ मोड़ के आसपास रह रही थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि आरोपी युवक बच्ची को अपने साथ ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के बाद उसे पानी में डुबो दिया। परिजनों के मुताबिक बच्ची के हाथ बांधे गए थे। घटना के बाद बच्ची को पानी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। वारदात की सूचना मिलने के बाद आपातकालीन वाहन सेवा की टीम मौके पर पहुंची और एक युवक को पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान करीब अठारह वर्षीय सुमित के रूप में हुई है, जो करनाल जिले के बड़छत गांव का रहने वाला बताया गया है। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे की हालत में था।

पुलिस हिरासत में आरोपी
सूचना मिलते ही सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बच्ची के शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और कथित दुष्कर्म की पुष्टि के लिए चिकित्सकीय जांच भी कराई जा रही है। पुलिस मीडिया के सामने मामले को लेकर कुछ बोलने से परहेज कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *