CM Yogi in Ghaziabad : ‘बम बनाने वालों से नहीं, शिवभक्तों के बमबम से थी तकलीफ’, गाजियाबाद में सपाकांग्रेस पर बरसे CM योगी

CM Yogi in Ghaziabad : ‘बम बनाने वालों से नहीं, शिवभक्तों के बमबम से थी तकलीफ’, गाजियाबाद में सपाकांग्रेस पर बरसे CM योगी
CM Yogi in Ghaziabad : ‘बम बनाने वालों से नहीं, शिवभक्तों के बमबम से थी तकलीफ’, गाजियाबाद में सपाकांग्रेस पर बरसे CM योगी

लखनऊ, अमृत विचार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि इन लोगों को व्यापारी पर बम फेंकने और कट्टाबम बनाने वालों से कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन शिवभक्तों के “हरहर, बमबम” के उद्घोष से तकलीफ होती थी। उन्होंने कहा कि यही लोग श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, रामनवमी की शोभायात्रा, दुर्गा पूजा पंडालों और कांवड़ यात्रा पर रोक लगाते थे। मुख्यमंत्री ने अपना भगवा कुर्ता दिखाते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को इस रंग से भी चिढ़ थी।

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को गाजियाबाद के मुरादनगर और मोदीनगर विधानसभा क्षेत्रों के लिए 868 करोड़ रुपये से अधिक की 90 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय राजपाल त्यागी की प्रतिमा का अनावरण किया, प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों का अन्नप्राशन भी कराया।

https://twitter.com/myogiadityanath/status/2078115336575143996

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 से पहले शासनादेशों में कांवड़ यात्रा को दंगों से जोड़कर प्रतिबंधित करने की बात कही जाती थी, जबकि वर्तमान सरकार ने शिवभक्तों को सुरक्षा और सुविधाएं उपलब्ध कराते हुए यात्रा को भव्य स्वरूप दिया। उन्होंने कांवड़ संघों से यात्रा की मर्यादा और अनुशासन बनाए रखने तथा किसी भी उपद्रवी तत्व को अवसर न देने की अपील की।

योगी ने कहा कि एक दशक पहले गाजियाबाद गैंगवार, गुंडागर्दी और गंदगी के लिए बदनाम था, जबकि आज यह सुशासन, स्वच्छता और आधुनिक आधारभूत संरचना की पहचान बन चुका है। उन्होंने दिल्लीमेरठ रैपिड रेल, एक्सप्रेसवे, बेहतर सड़क नेटवर्क और हिंडन एयरपोर्ट जैसी परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि गाजियाबाद अब एनसीआर और दिल्ली के ग्रोथ इंजन के रूप में अपनी भूमिका निभा रहा है।

रैपिड रेल का निर्णय 2017 में लिया

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्लीमेरठ रैपिड रेल परियोजना को पूर्ववर्ती सरकार ने आगे नहीं बढ़ाया था। वर्ष 2017 में राज्य सरकार ने इसमें हिस्सेदारी का निर्णय लिया, जिसके बाद आज मेरठ से दिल्ली की यात्रा करीब 40 मिनट में पूरी हो रही है। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक जोड़ने की दिशा में भी काम हो रहा है।

राजपाल त्यागी को दी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय राजपाल त्यागी को जनसेवा के प्रति समर्पित आदर्श जनप्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनकी लोकप्रियता का प्रमाण है कि वे छह बार विधायक रहे और दो बार कैबिनेट मंत्री बने। उन्होंने कहा कि विधायक अजीत पाल त्यागी अपने पिता की जनसेवा की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *