कानपुर में बिजनेसमैन की हत्या में बहू के साथ बेटा भी शामिल! किलर ने मर्डर की रात सुब्रत को किये थे 6 कॉल​​

कानपुर में बिजनेसमैन की हत्या में बहू के साथ बेटा भी शामिल! किलर ने मर्डर की रात सुब्रत को किये थे 6 कॉल​​
Featured Image

Kanpur Businessman Murder Case: जांच अधिकारी ने बताया कि यह भी कहा कि सुब्रत के पॉसिबल इन्वॉल्वमेंट की जांच की जा रही है. पुलिस ने सुब्रत, शालू और विशाल से जुड़े सात मोबाइल नंबरों के कॉल रिकॉर्ड स्कैन किए हैं.

Police Generic. (Representational Photo, pexels )

Kanpur Businessman Murder Case: कानपुर के 63 साल के फार्मास्यूटिकल बिजनेसमैन विनीत मिनोचा 5 सितंबर को अपने फ्लैट में मृत पाये गए थे. उन्हें 26 बार चाकू मारा गया था. जब मर्डर हो रहा था, तब उनका बेटा सुब्रत अपनी पत्नी और बच्चे के साथ ‘पार्टी’ कर रहा था. जब वे सुबह करीब 3 बजे घर लौटे, तो उन्होंने मिनोचा को बेडरूम में खून से लथपथ पाया. इसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हत्या के 10 दिन बाद पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है. पुलिस ने बताया कि सुब्रत को उसके पिता के मर्डर के बारे में पूरी जानकारी थी. सबूत बताते हैं कि कथित हत्यारे ने नए खरीदे गए SIM से सुब्रत को छह कॉल किए थे. अब तक, इस मामले में सुब्रत की पत्नी शालू और 2 अन्य साथियों को गिरफ्तार किया जा चुका है.

बहू ने रची थी मर्डर की साजिश

CCTV फुटेज की जांच के आधार पर, कानपुर पुलिस ने परिवार के एक पुराने कर्मचारी विशाल (30) और उसके साथी राज किशोर को गिरफ्तार किया. जांच के दौरान, विशाल ने कथित तौर पर दावा किया कि यह मर्डर मिनोचा की बहू शालू के कहने पर किया गया था, जिसने उसे इस काम के लिए 6 लाख रुपये देने का वादा किया था. 36 साल की शालू ने शुरुआत में जांच करने वालों को गुमराह करने की कोशिश की, लेकिन बाद में उसने हत्या करवाने की बात कबूल कर ली.

ससुर से क्यों नाराज थी शालू?

शालू ने बताया कि CCTV कैमरों से लगातार निगरानी, देर रात की पार्टियों में जाने पर एतराज और घर खर्चों पर कंट्रोल होने से वह नाराज थी और इसलिए मर्डर में शामिल हो गई. कथित तौर पर उसे अपने और अपने पति के छोटे-मोटे खर्चों के लिए भी अपने ससुर से पैसे मांगने पड़ते थे.

केस से कैसे जुड़ा मिनोचा का बेटा?

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल के मुताबिक, कथित शूटर विशाल गौतम ने मिनोचा की हत्या से दो दिन पहले 3 सितंबर को SIM खरीदा था. इस नंबर का इस्तेमाल शालू से बात करने के लिए किया गया था. लाल ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, ‘अगर शालू ने मर्डर का प्लान बनाया, साजिश रची और विशाल ने क्राइम के लिए नया नंबर खरीदा तो सवाल यह है कि उस नंबर से सुब्रत को कॉल क्यों किए गए?’ उन्होंने यह भी कहा कि इन्वेस्टिगेटर सुब्रत के पॉसिबल इन्वॉल्वमेंट की जांच कर रहे हैं. पुलिस ने सुब्रत, शालू और विशाल से जुड़े सात मोबाइल नंबरों के कॉल रिकॉर्ड स्कैन किए. 1 मई से 6 सितंबर तक के रिकॉर्ड लगभग 1,000 पेज के हैं. पुलिस ने पाया कि सुब्रत और विशाल ने 1 मई से 5 सितंबर के बीच लगभग 309 बार बात की थी.

मर्डर कैसे किया गया?

शालू ने अपने एक्स-एम्प्लॉई विशाल से कॉन्टैक्ट किया और उसे अपने ससुर को मारने के लिए 6 लाख रुपये ऑफर किए. पेमेंट दो इंस्टॉलमेंट में किया जाना था, मर्डर के एक दिन बाद 2 लाख रुपये और 15 दिन बाद 4 लाख रुपये. उसने विशाल को घर की डुप्लीकेट चाबी दी. 4 सितंबर को, जन्माष्टमी के त्योहार के दौरान, उसने कथित तौर पर उसे कुछ सामान देने के बहाने बुलाया और प्लान को फाइनल किया.

जांच के अनुसार, शालू और सुब्रत के अपने बच्चे के साथ पार्टी के लिए निकलने के कुछ मिनट बाद, विशाल और राज किशोर अपार्टमेंट में पहुंचे. दोनों को सिक्योरिटी गार्ड मदन ने रोका, लेकिन विशाल ने कथित तौर पर उसे फोन पर शालू से मिलाया. उसने कथित तौर पर गार्ड से कहा कि विशाल और किशोर दवाइयां देने आए हैं और उन्हें अंदर जाने दिया जाना चाहिए. पुलिस ने कहा कि विशाल को पहले एक कथित चोरी के मामले में नौकरी से निकाल दिया गया था, लेकिन वह सुब्रत के संपर्क में रहा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *