Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत

Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत

Immunity Boosting Vegetables During Monsoon: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं यह अपने साथ कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं भी लेकर आता है। इस मौसम में नमी बढ़ने के कारण इंफेक्शन और डाइजेशन रिलेटेड प्रॉब्लम्स का खतरा भी बढ़ जाता है। ऐसे में खानपान का खास ध्यान रखना जरूरी होता है।

Monsoon Vegetables: बारिश के मौसम में ये 5 सब्जियां जरूर खाएं, बनी रहेगी सेहत

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यदि आप इस मौसम में अपनी डाइट में मौसमी और ताज़ी सब्जियां शामिल करते हैं, तो इससे आपको कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। मौसमी सब्जियां पोषक तत्वों से भरपूर होती हैं और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथसाथ आपको स्वस्थ रखने में भी मदद करती हैं।

बारिश के मौसम में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए?

  • करेला पोषण से भरपूर होता है

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, में अपनी डाइट में करेले की सब्जी को जरुर शामिल करना चाहिए। भले ही करेला स्वाद कड़वा हो, लेकिन यह पोषण से भरपूर होता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और अन्य पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, रक्त शुद्ध करने और ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकते हैं। मानसून में इसका सेवन शरीर को स्वस्थ रखने में लाभकारी माना जाता है।

  • लौकी शरीर को हाइड्रेटेड रखता है

अगर दूसरी सब्जी की बात करें तो, लौकी मानसून की सबसे लोकप्रिय सब्जियों में से एक है। इसमें पानी की मात्रा अधिक होती है, जिससे शरीर हाइड्रेटेड रहता है। यह फाइबर, विटामिन C और पोटैशियम का अच्छा स्रोत है। बनाती है और हल्का भोजन चाहने वालों के लिए बेहतरीन विकल्प है।

  • अरबी ब्लड प्रेशर को करता है कंट्रोल

अरबी में फाइबर, पोटैशियम, विटामिन सी और विटामिन ई जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह पाचन को बेहतर बनाने, ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रखने और हार्ट हेल्थ को सपोर्ट देने में मदद करती है। सही तरीके से पकाकर खाने पर यह स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों होती है।

  • भिंडी पाचन तंत्र को रखता स्वस्थ

भिंडी में फाइबर, फोलेट और विटामिन C अच्छी मात्रा में पाया जाता है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने, कोलेस्ट्रॉल कम करने और ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल रखने में मदद कर सकती है। इसे नियमित भोजन में शामिल करना फायदेमंद माना जाता है।

  • कंटोला मौसमी बीमारियों से करता बचाव

कंटोला एक मौसमी सब्जी है, जिसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह वजन नियंत्रित रखने, ब्लड शुगर के स्तर को संतुलित करने और शरीर को मौसमी बीमारियों से बचाने में सहायक हो सकती है।

  • परवल मौसमी संक्रमणों से करता बचाव

परवल फाइबर, विटामिन ए और विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। यह पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने, ब्लड शुगर को संतुलित रखने और मौसमी संक्रमणों से बचाव में सहायक माना जाता है। हल्की और सुपाच्य होने के कारण यह बारिश के मौसम के लिए सही सब्जी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *