ये कैसी कलयुगी माँ: खुद को लगाई आग फिर अपने 8 महीने के बच्चे को छाती से लगागर छत से कूदी​​

ये कैसी कलयुगी माँ: खुद को लगाई आग फिर अपने 8 महीने के बच्चे को छाती से लगागर छत से कूदी​​

झारखंड के धनबाद में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जहां 26 वर्षीय महिला सहाना परवीन ने अपने आठ महीने के मासूम बच्चे के साथ कथित तौर पर आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की। आग लगाने के बाद महिला बच्चे को लेकर छत से नीचे कूद गईं, जिससे दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और दोनों को बचाने की कोशिश की गई।

दफ्तर की टिन-शेड टूटी, टेबल पर जा गिरे मां-बेटे

आग की चपेट में आने के बाद सहाना परवीन अपने बच्चे को सीने से लगाए छत से एडवोकेट श्रीकांत वर्मा के कार्यालय की ओर छलांग लगा दीं। दोनों के नीचे गिरने से कार्यालय की टिन-शेड टूट गई और वे अंदर रखी टेबल पर जा गिरे।

घटना भूली थाना क्षेत्र के वासेपुर,आजाद नगर की है। स्थानीय लोगों की मदद से महिला और उसके मासूम बच्चे को आनन-फानन में इलाज के लिए अशरफी अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है और वे आग की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना से जुड़े लोगों से पूछताछ के साथ-साथ अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

महिला के पिता ने क्या आरोप लगाया?

घायल महिला के पिता ने अपने दामाद और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के पिता का कहना है कि उनकी बेटी का ससुराल में विवाद चल रहा था और घटना से एक दिन पहले उनकी बेटी के साथ उसके पति राजा अंसारी ने मारपीट की थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी और बच्चे को आग लगाकर छत से धक्का दिया गया है। महिला के पिता ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, महिला के पिता द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है।

आरोपों पर पति ने क्या कहा?

दूसरी ओर, महिला के पति राजा अंसारी ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों से इनकार किया है। राजा अंसारी का कहना है कि घटना के समय वह घर पर मौजूद नहीं था और अपने माता-पिता के साथ घर से बाहर सामान लाने गए हुए थे। जब वह वापस घर पहुंचे तो घर के बाहर लोगों की भीड़ लगी हुई थी।

ससुराल पक्ष का बयान

महिला की सास और ससुर ने भी घटना के समय घर पर मौजूद नहीं होने की बात कही है। उनका कहना है कि जब वे वापस घर पहुंचे तो घर के बाहर काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा थी और उन्हें घटना की जानकारी मिली। सास-ससुर के अनुसार, उनकी बहू ने अपने और बच्चे के शरीर में आग लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।

फिलहाल इस पूरी घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर महिला ने अपने मासूम बच्चे के साथ आग क्यों लगाई? क्या यह पारिवारिक विवाद से जुड़ा मामला है? क्या महिला ने खुद आग लगाई या फिर उसके साथ किसी तरह की मारपीट या जबरदस्ती की गई? इन तमाम सवालों का जवाब पुलिस की जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।

(रिपोर्ट- कुंदन सिंह )

यह भी पढ़ें-

‘मैं जनगणना विभाग से हूं’ कहकर फ्लैट में घुसी महिला, फिर लीलावती अम्मा के साथ जो हुआ वो चौंकाने वाला है

काम कर लौट रही महिला को गला पकड़कर पटका, डायन बताकर हत्या की कोशिश, किसी तरह जान बचाकर भागी मंजू

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। झारखण्ड से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *