तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका

तेल की बोतल की चिकनाहट कैसे साफ करें? जानिए तेल की डोली के बाहर चिपचिपापन हटाने का आसान तरीका
image

अक्सर घरों में तेल की बोतलें बाहर से चिपचिपी और गंदी हो जाती हैं, क्योंकि तेल डालते समय कुछ बूंदें बोतल के किनारों पर गिर जाती हैं, जिस पर धीरे-धीरे धूल और गंदगी जमने लगती है. जिसके बाद तेल की बोतल या फिर तेल की डोली पर हाथ लगाते ही चिकनाहट महसूस होती, क्योंकि बोलत में तेल रहता है तो इसे रोज साफ करना या फिर धोना भी मुश्किल है. तेल की चिपचिपाहट को साफ करने में भी बहुत परेशानी आती है, क्योंकि ये आसनी से हटती नहीं है. अगर, आप भी ऐसी परेशानी का सामना करते हैं तो घर में मौजूद कुछ चीजों की मदद से आप तेल की बोतल को मिनटों में साफ और चमकदार बना सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं तेल की डोली या बोतल के बाहर जमी चिकनाहट हटाने का सबसे आसान तरीका.

बेकिंग सोडा और नींबू

तेल की चिपचिपाहट इतनी जिद्दी होती है कि इसे सिर्फ साधारण पानी या साबुन से साफ करना मुश्किल हो जाता है. बेकिंग सोडा की नेचुरल खुरदराहट और नींबू का एसिड जिद्दी से जिद्दी चिकनाई को तुरंत काट देता है. बेकिंग सोडा में आधा नींबू का रस मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बना लें. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस पेस्ट को बोतल या डोली पर लगाकर 5 मिनट के लिए छोड़ दें. अब नींबू के छिलके या स्पंज से बोतल को अच्छे से रगड़ें. इससे तेल की चिपचिपाहट गायब हो जाएगी और बोतल बिल्कुल नई जैसी चमकेगी.

सफेद सिरका और गर्म पानी

तेल की बोतल की चिकनाहट साफ करने के लिए सफेद सिरका और गर्म पानी बहुत मददगार साबित हो सकता है. इसके लिए गर्म पानी में थोड़ा सफेद सिरका और डिशवॉश लिक्विड मिलाएं. इसके बाद बोतल को 15 मिनट के लिए इसमें डुबोकर रखें. इसके बाद पानी से धो लें.

गर्म पानी और लिक्विड डिशवॉश

गर्म पानी और लिक्विड डिशवॉश का इस्तेमाल चिपचिपाहट को हटाने में मदद कर सकता है. इसके लिए एक बड़े बर्तन में हल्का गर्म पानी लें और उसमें थोड़ा सा डिशवॉशिंग लिक्विड मिलाएं. तेल की बोतल को खाली करके या ढक्कन को अच्छी तरह बंद करके इस पानी में 10-15 मिनट के लिए भिगो दें. इसके बाद स्क्रब की मदद से इसे हल्के हाथों से रगड़ें और साफ पानी से धो लें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *