छत से काई कैसे हटाएं? काई हटाने के लिए कौन सी दवा अच्छी है, जान‍िए यहां

छत से काई कैसे हटाएं? काई हटाने के लिए कौन सी दवा अच्छी है, जान‍िए यहां
image

बार‍िश का मौसम अभी गया नहीं है, कभी भी बार‍िश आ जाती है. इससे कहीं पानी भर जाता है, तो कहीं पर जाम लग जाता है. लेक‍िन सबसे ज्‍यादा मुश्‍क‍िल होती है जब लगातार बार‍िश होती है तो छत पर काई जम जाती है. ऐसे में आप या बच्‍चे छत पर खेलते हैं तो फ‍िसलकर उन्‍हें चोट लग जाती है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यहां पर हम आपको ऐसी चीज बता रहे हैं, ज‍िससे म‍िनटों में ही काई छत से हट जाएगी और फ‍िर फ‍िसलने का डर ब‍िल्‍कुल नहीं रहेगा. इसके बाद आपकी छत ब‍िल्‍कुल नई जैसी लगेगी और काई की की वजह से छत पर गंदगी भी नहीं होगी. चल‍िए जानते हैं म‍िनटों में छत से काई कैसे दूर करें.

घरेलू नुस्‍खे से म‍िनटों में न‍िकल जाएगी काई


आप रोज झाड़ू से छत से काई छुटाते हैं और वह फ‍िर से छत पर हो जाती है. तो परेशान मत होइए. अब इस देसी नुस्‍खे से सारी छत की काई गायब हो जाएगी. दरसअल, रसोई में रखी ये सफेद पाउडर म‍िनटों में सारी काई हटा देगी और छत ब‍िल्‍कुल नई जैसी लगेगी. यह बेहद ही असरदार पाउडर है, जो आपकी काई की परेशानी को म‍िनटों में दूर कर देगा.

सोशल मीड‍िया पर हो रह है वायरल


घर की छत से काई हटाने का यह नुस्‍खा सोशल मीड‍िया पर वायरल हो रहा है. यूट्यूबर सुनीता वर्मा  एक असरदार तरीका बता रही हैं. इसमें एक सफेद पाउडर से आप काई हटा सकते हैं. इसे चूना कहते हैं, अगर आप चूना नहीं जानते हैं तो आपको बता दें क‍ि यह बुझा हुआ चूना यानी कैल्‍श‍ियम हाइड्रोऑक्‍साइड कहते हैं. बाजार में आपको आसानी से चूना पंसारी की दुकान पर म‍िल जाएगा. आप इसे अपनी जरूरत के अनुसार खरीद सकते हैं. आप 5 रुपये का चूना लेकर काई हटा सकते हैं.

चूना पाउडर है बेहद असरदार

काई एक एस‍िड‍िक एनवायरमेंट में होती है और चूना पाउडर एक एल्‍कलाइन है. जब काई पर चूना डाला जाता है, तो यह उसकी सारी सेल्‍स, ज‍िन्‍हें कोश‍िका कहते हैं, उसको जला देता है और उनको फैलने से रोकता है. चूना काई पर एक लेयर बनाता है, जो नमी को रोक देता है. इस कारण दोबारा काई नहीं होती है. यही वजह है क‍ि सफेद चूना पाउडर स‍िर्फ काई को जड़ से हटाता ही नहीं है, वह उसे दोबारा होने भी नहीं देता है.

चूने का ऐसे करें इस्‍तेमाल


आप जब काई हटाए तो आंखों पर चश्‍मा और हाथों पर ग्‍लव्‍स पहन लें. दरअसल, चूना स्‍क‍िन को नुकसान पहुंचा सकता है. ऐसे में बच्‍चों और पालतू जानवरों को दूर रखें. चूना को पूरी छत पर छ‍िड़क दें और फ‍िर ब्रश की मदद से छत को रगड़ें. फ‍िर थोड़ी देर में सारी काई न‍िकल जाएगी और छत ब‍िल्‍कुल नई जैसी लगेगी.


काई हटाने के लिए कौन सी दवा अच्छी है?


आप चूने के अलावा सफेद स‍िरका से और बेक‍िंग सोडा का घोल बनाकर भी काई हटा सकती हैं. इसके अलावा ब्‍लीच का घोल और हार्डवेयर स्‍टोर के उत्‍पाद एल्‍गी र‍िमूवर लाकर भी काई हटा सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *