चाय पत्ती से पौधों के लिए खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे डालने से पौधे में भर-भरकर आएंगे फल-फूल

चाय पत्ती से पौधों के लिए खाद कैसे बनाएं? गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया इसे डालने से पौधे में भर-भरकर आएंगे फल-फूल
flower

हम भारतीय लोग चाय के बड़े शौकीन होते हैं. हर घर में दिन में कम से कम दो बार तो चाय बन ही जाती है. अब, ज्यादातर लोग चाय बनाने के बाद इस्तेमाल की गई चाय की पत्ती को फेंक देते हैं. लेकिन आप चाहें तो इससे अपने पौधों के लिए कमाल का फर्टिलाइजर यानी खाद भी बना सकते हैं. इसे लेकर फेमस गार्डनिंग एक्सपर्ट तरुण चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने पौधों के लिए चाय की पत्ती से खाद बनाने और इसे इस्तेमाल करने का तरीका बताया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-

कैसे बनाएं चाय पत्ती का खाद?

तरुण चोपड़ा बताते हैं, चाय बनाने के बाद बची पत्ती को सीधे गमले की मिट्टी में नहीं डालना चाहिए. खासकर अगर चाय में दूध और चीनी का इस्तेमाल हुआ है तो पत्ती को पहले अच्छी तरह साफ करना जरूरी है. खाद बनाने के लिए-

  • सबसे पहले बची हुई चाय पत्ती को एक छन्नी में लेकर पानी से अच्छी तरह धो लें. आपको इसे तब तक धोना है, जब तक पानी साफ न निकलने लगे. ऐसा करने से पत्ती में बची चीनी, दूध और चाय में डाली गई दूसरी चीजें जैसे अदरक आदि निकल जाएंगे.
  • इसके बाद धुली हुई चाय पत्ती को तेज धूप में एक से दो दिन तक अच्छी तरह सुखा लें. बारिश या कम धूप वाले मौसम में इसे माइक्रोवेव की मदद से भी सुखाया जा सकता है. पूरी तरह सूखने के बाद यह पौधों के लिए इस्तेमाल करने लायक तैयार हो जाएगी.

पौधों में चाय पत्ती का खाद कैसे इस्तेमाल करें?

इसे लेकर गार्डनिंग एक्सपर्ट बताते हैं, आप अपने पौधों के लिए दो आसान तरीकों से चाय पत्ती के खाद को इस्तेमाल कर सकते हैं.

नंबर 1- 10-12 इंच के गमले की मिट्टी को हल्का सा खोदकर उसमें एक छोटी चम्मच सूखी चाय पत्ती डालें. इसे पौधे की जड़ से थोड़ी दूरी पर डालें और ऊपर से मिट्टी से ढक दें. इसके बाद हल्का पानी दें.

नंबर 2- दूसरे तरीके में एक छोटी चम्मच सूखी चाय पत्ती को एक लीटर पानी में रातभर भिगोकर रखें. अगले दिन इसे छान लें. फिर इस घोल को पानी में मिलाकर पौधों की पत्तियों पर आगे और पीछे हल्का छिड़काव किया जा सकता है.

पौधों में कितने दिनों में चाय की पत्ती का खाद डालना चाहिए?

एक्सपर्ट के मुताबिक, चाय पत्ती से खाद तैयार करने के बाद इसे रोज अपने पौधों में नहीं डालना चाहिए. आप 45 दिनों में एक बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे आपके पौधे में फल और फूल तेजी से बढ़ सकते हैं. खासकर आप इसे गुलाब, टमाटर, गुड़हल, गेंदा और चमेली जैसे पौधों में डाल सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *