
खाना बनाते समय कपड़ों पर तेल की छींट पड़ जाए तो सबसे पहले हम पानी और साबुन लेकर उसे रगड़ना शुरू कर देते हैं. लेकिन यही तरीका कई बार दाग को और मुश्किल बना देता है. तेल और पानी आसानी से नहीं मिलते, इसलिए तेल के दाग पर सीधे पानी डालने के बजाय पहले उसे सोखना ज्यादा कारगर माना जाता है. आइए जानते हैं एक्सपर्ट की सलाह के मुताबिक तेल के दाग को साफ करने का आसान तरीका. एक बार आप इस तरीके को अपना लेंगे तो आसानी से दाग को साफ कर सकते हैं.
पानी से पहले पाउडर डालें
जानकारी के अनुसार, तेल गिरते ही सबसे पहले पेपर टॉवल या साफ कपड़े से दाग को हल्के हाथ से दबाकर अतिरिक्त तेल सोख लें. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके बाद दाग पर कॉर्नस्टार्च या बेकिंग सोडा डालकर 15 से 30 मिनट के लिए छोड़ दें. पाउडर तेल को सोखने में मदद करताा है.
अब डिश सोप करेगा काम
बता दें कि पाउडर हटाने के बाद दाग वाली जगह पर थोड़ी मात्रा में डिश सोप लगाएं. मुलायम टूथब्रश या उंगली से करीब एक मिनट तक हल्के हाथ से रगड़ें. इसके बाद कपड़े को ठंडे पानी से धो लें. जरूरत पड़ने पर यह प्रक्रियाा दोबारा की जा सकती है.
गर्म पानी से क्यों बचें
तेल के दाग पर गर्म पानी डालने से बचना चाहिए. ज्यादा गर्मी बचे हुए तेल को कपड़े के रेशों में और मजबूती से जमा कर सकती है. इसी वजह से दाग पूरी तरह निकलने तक कपड़े को ड्रायर में डालनाा भी ठीक नहीं है.
हर कपड़े पर न आजमाएं ये तरीका
बता दें कि कॉटन, पॉलिएस्टर और डेनिम जैसे कपड़ों पर यह तरीका इस्तेमाल किया जा सकता है. लेकिन सिल्क, जॉर्जेट या कैश्मीयर जैसे नाजुक कपड़ों पर घरेलू प्रयोग करने के बजाय प्रोफेशनल ड्राई क्लीनिंग बेहतर है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक दाग जितनी जल्दी साफ किया जाए, उसे हटाना उतना ही आसाान होता है.