पहले पत्नी का घोंटा गला, फिर मासूम बेटी की ली जान; पति ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?​

पहले पत्नी का घोंटा गला, फिर मासूम बेटी की ली जान; पति ने क्यों उठाया ये खौफनाक कदम?​

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक रूह कंपा देने वाली वारदात हुई है. यहां एक व्यक्ति ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर अपनी पत्नी की हत्या की. फिर बेटी की भी हत्या कर शव को बोरे में भरकर धान के खेत में फेंक दिया. आरोपी पत्नी के शव का अंतिम संस्कार भी करने वाला था, लेकिन सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने उसके खेल पर पानी फेरते हुए अरेस्ट कर लिया है.पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मामला बलिया में रसड़ा थाना क्षेत्र के सराय भारती मुस्तफाबाद गांव का है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है. पुलिस के मुताबिक 17 सितंबर को मांबेटी का शव मिला था. मां मांति देवी का शव घर में ही पड़ा मिला, लेकिन बेटी गौरी का शव धान के खेत में पड़ा था. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की. पता चला कि यह वारदात किसी और ने नहीं, बल्कि खुद मांति देवी के पति रामचीज ने ही अंजाम दिया है.

इसलिए उठाया खौफनाक कदम

पुलिस के मुताबिक आरोपी रामचीज की पत्नी मांति देवी मानसिक रूप से कमजोर थी. कई बार वह बिना कपड़ों के ही घर से बाहर निकल जाती थी और झगड़े करती थी. वहीं बेटी गौरी की जन्म से ही नेत्रहीन थी. पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पत्नी और बेटी की इस हालत की वजह से सामाजिक तौर पर उसकी बदनामी हो रही थी. ऐसे में उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर दोनों को मौत के घाट उतार दिया.

अंतिम संस्कार भी करने वाला था आरोपी

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों की हत्या के बाद उसने साक्ष्य मिटाने की पूरी कोशिश की. इसके लिए उसने घर फैले खून को साफ किया और शवों का चुपचाप अंतिम संस्कार करने की भी फिराक में था. इसके लिए उसने बांस भी कटवा लिए थे, लेकिन ऐन वक्त पर पुलिस को खबर हो गई. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने आरोपी रामचीज और उसके दो दोस्तों चन्दन और दिनेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *