500 रुपये का नोट पड़ा दिखे तो गलती से मत उठाना, पुलिस वाले ने बताया कैसे होता है बेहोश करने वाला स्कैम!

रात में अकेले निकलते हुए सड़क पर एक नोट पड़ा मिला। आपने सोचा आस पास किसी का गिर गया होगा। मगर वहां तो कोई है ही नहीं। आप क्या करेंगे। अलर्ट हो जाइए क्योंकि ये किसी आपराधिक घटना की शुरुआत हो सकती है। वायरल हो रहे एक वीडियो में इसके लिए अलर्ट किया गया है। इस तरह की बढ़ती घटनाओं के बाद एक पुलिसकर्मी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर वीडियो शेयर किया है।

Cop_mohit_gurjar नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से पुलिसकर्मी मोहित ने ये जानकारी साझा की है। वो वीडियो में सड़क पर पड़े नोट से बात शुरू करते हैं। कहते हैं कि हो सकता है आपको सुनसान जगह पर 500 या 100 का नोट मिल जाए। इन्हें उठाने की गलती मत कीजिएगा। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। महिलाएं तो खासतौर पर अलर्ट रहें।

मोहित कहते हैं कि नोट उठाते ही आपके हाथों में चिपचिपा सा कुछ लग सकता है। इसके हाथ में लगते ही आप हो सकता है इसे सूंघने लगें। बस यहीं पर बेहोश हो सकते हैं। ये भी हो सकता है आपको कोई सुध ही न रहे। इसके बाद आसपास छुपे अपराधी आपके साथ लूटपाट या किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *