उत्तर प्रदेश सरकार ने एक बार फिर पुलिस बेड़े में बड़ा बदलाव किया है. सरकार ने एक साथ 35 अफसरों के तबादले किए हैं. इनमें बहुचर्चित आईपीएस चारू निगम से लेकर ममता रानी का नाम शामिल है. इस तबादला लिस्ट में कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट के दर्जन भर डीसीपी के भी नाम हैं. इनमें से कुछ को जिलों में चार्ज मिला तो कुछ दूसरे कमिश्नरेट में डीसीपी बनाए गए है.

सरकार की ओर से जारी तबादला सूची में एसपी यूपी112 चारू निगम को अब 479वीं वाहिनी पीएसी का सेना नायक बनाया गया है. वहीं कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी श्रवण कुमार को गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी बनाया गया है. वाराणसी पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी प्रमोद कुमार अब एसपी साइबर मुख्यालय बनाए गए हैं. इसी प्रकार गौतमबुद्ध नगर में डीसीपी रवि शंकर को दूसरी वाहनी पीएसी में सेनानायक की कमान सौंपी गई है.
आगरा भेजे गए आईपीएस रविंद्र कुमार
आगरा में डीसीपी अतुल शर्मा सेकंड को प्रयागराज भेजा गया है, वहीं कानपुर के डीसीपी रविंद्र कुमार को आगरा में डीसीपी की जिम्मेदारी मिली है. प्रयागराज के डीसीपी नीरज पांडेय अब प्रयागराज में ही एसपी हेडक्वार्टर होंगे. वहीं लखनऊ की डीसीपी ममता रानी चौधरी को सीआईडी का एसपी बनाया गया है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। नोएडा के डीसीपी साद मियां खां को आगरा, आगरा के डीसीपी सैय्यद अली अब्बास को नोएडा में डीसीपी बनाया गया है.
जौनपुर में एसपी सिटी बने ए चंद्रशेखर
वाराणसी में एडीसीपी श्रुति श्रीवास्तव को प्रयागराज, पीलीभीत के एडिशनल एसपी विक्रम दहिया को चंदौली, एसपी जौनपुर नगर आयुष श्रीवास्तव को एसपी उन्नाव नगर, सहायक पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद राजेश गुनावत को एडीसीपी वाराणसी और एडिशनल एसपी चंदौली अनंत चंद्रशेखर को एसपी सिटी जौनपुर की जिम्मेदारी गई है.
इन्हें मिला प्रमोशन
आईपीएस देवेश चतुर्वेदी को सहायक पुलिस अधीक्षक अयोध्या से एडिशनल एसपी अंबेडकर की जिम्मेदारी मिली है. इसी प्रकार सहायक पुलिस अधीक्षक विवेक तिवारी को खीरी से एडिशनल एसपी बाराबंकी, सुमित सुधाकर रामटेके को कानपुर से एडिशनल एसपी संभल, अरीबा नोमान को झांसी से एडीसीपी कानपुर नगर, मनोज कुमार यादव को सहारनपुर से आगरा, ट्रेनिंग डायरेक्ट्रेट लखनऊ में एडिशनल एसपी रिजुल को गाजियाबाद भेजा गया है. इसी प्रकार गौतम राय को सहायक पुलिस अधीक्षक बिजनौर से एडिशनल एसपी बिजनौर बनाया गया है.
डीसीपी ट्रैफिक बने आईपीएस कपिल देव
बांदा में सहायक पुलिस अधीक्षक मेविस टॉक को सोनभद्र में एडिशनल एसपी बनाया गया है. एसपी सीआईडी जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव को लखनऊ में डीसीपी, कानपुर में डीसीपी कपिल देव सिंह को लखनऊ में डीसीपी ट्रैफिक, एसपी गोरखपुर ज्ञानेंद्र नाथ प्रसाद को आगरा में डीसीपी बनाया गया है. एसपी अयोध्या बलवंत चौधरी को डीसीपी गाजियाबाद, एसपी इटावा अभय नाथ त्रिपाठी को कानपुर, डीसीपी कानपुर राजेश पांडेय को डीसीपी वाराणसी बनाया गया है. इसी प्रकार एसडीआरएफ में एसपी हरेंद्र यादव को एसपी यूपी 112, एसपी संभल कुलदीप सिंह को 43वीं वाहिनी पीएसी में सेनानायक और एसपी हापुड़ विनीत भटनागर को डीसीपी वाराणसी की जिम्मेदारी मिली है.