रात को सोने से पहले नमक वाले पानी में पैर डुबोकर रखने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें इसका सही तरीका

रात को सोने से पहले नमक वाले पानी में पैर डुबोकर रखने से क्या होता है? एक्सपर्ट से जानें इसका सही तरीका
image

दिनभर काम करने के बाद थकान होना लाजमी है. कई बार रात को 7 से 8 घंटे की नींद लेने के बाद भी अगले दिन शरीर थका-थका लगता है या बॉडी में एनर्जी की कमी महसूस होती रहती है. अगर आप भी अक्सर इस तरह की परेशानी का सामना करते हैं, तो एक आसान सा नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं. ये नुस्खा न्यूट्रिशन कोच शिवांगी देसाई ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. यूट्यूब पर शेयर किए गए एक वीडियों में शिवांगी ने सोने से पहले नमक वाले पानी में कुछ देर पैर डुबोकर रखने के फायदे बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

क्या करें?

  • न्यूट्रिशन कोच बताती हैं, एक टब या बाल्टी लें, जिसमें आपके दोनों पैर आराम से आ सकें.
  • अब, इसे आधा गुनगुने पानी से भर लें. ध्यान रखें की पानी बहुत गर्म न हो.
  • इसके बाद पानी में 100 ग्राम एप्सम सॉल्ट डालकर अच्छी तरह मिला लें.
  • एप्सम सॉल्ट खाने वाला नमक नहीं होता है. इसे मैग्नीशियम सल्फेट कहा जाता है. ये आपको किसी भी पनवाड़ी की दुकान या ई कॉमर्स साइट जैसे अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर आसानी से मिल जाएगा.
  • जब, पानी में नमक पूरी तरह घुल जाए, तब इसमें अपने पैरों को डुबोकर 20 मिनट तक रखें.

न्यूट्रिशन कोच बताती हैं, रोज सोने से पहले ये नुस्खा आजमाने से आपको कमाल के नतीजे देखने को मिल सकते हैं.

यह भी देखें-

नमक वाले पानी में पैर डुबोकर रखने से क्या फायदा होता है?

थके हुए पैरों को मिलता है आराम

शिवांगी देसाई बताती हैं, इस नुस्खे से सबसे पहले आपकी थकान दूर होती है और आपकी बॉडी रिलैक्स महसूस करने लगती है. एप्सम सॉल्ट से पैरों की मांसपेशियों को आराम मिलता है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। खासकर अगर आपके पैरों में दर्द, सूजन या अकड़न है, तो आपको इससे तुरंत राहत मिल सकती है.

नींद अच्छी आती है

जब, आपकी बॉडी रिलैक्स होती है, तो इससे आपको नींद भी अच्छी आती है. ऐसे में फिर अगले दिन आप खुद को ज्यादा फ्रैश और एक्टिव महसूस करते हैं. इससे अलग मैग्नीशियम स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल के लेवल को कम करने में भी मदद करता है, जिससे भी आपको अच्छी नींद आती है.

एडियों के दर्द में आराम

शिवांगी देसाई के मुताबिक, कई लोग दिनभर खड़े होकर काम करते हैं, ऐसे में खासकर उनकी एड़ियों में दर्द बढ़ने लगता है. ये नुस्खा इस दर्द से भी राहत दे सकता है. एप्सम सॉल्ट में मौजूद मैग्नीशियम एड़ियों के दर्द से राहत देने में असर दिखाता है.

फटी एड़ियां हो सकती हैं ठीक

एप्सम सॉल्ट में सल्फर भी होती है. ये स्किन पर हल्के एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है. इससे पैरों की डेड स्किन सेल्स साफ होती हैं और स्किन थोड़ी साफ और सॉफ्ट महसूस होती है. ऐसे में अगर आपकी एड़ियां फटी रहती हैं, तो भी ये नुस्खा आपके लिए फायदेमंद हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

शिवांगी देसाई रोज सोने से करीब एक घंटा पहले एप्सम सॉल्ट वाले पानी में पैर डुबोकर रखने की सलाह देती हैं. लेकिन अगर आपके पैरों की त्वचा पर कोई कट या खुला घाव है, तो इस नुस्खे को आजमाने से बचें. इससे अलग डायबिटीज होने पर भी ये नुस्खा न आजमाएं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *