भारत में फिर कोरोना महामारी ने दी दस्तक, कहां कितने मामले? क्या लौट आया मास्क पहनने का टाइम

भारत में फिर कोरोना महामारी ने दी दस्तक, कहां कितने मामले? क्या लौट आया मास्क पहनने का टाइम

कोरोना वायरस की वजह से दुनिया की रफ्तार रुक गई थी. साल 2020 से 2021 तक लोग अपने घरों में थे. दुनियाभर के देशों में कोरोना वायरस का कहर देखने को मिला था. इस वायरस की वजह से कई लोगों के अपने करीबी को खो दिया. एक फिर से कोरोना वायरस फैल रह है. भारत में फिर से कोरोना वायरस के मामले देखने को मिल रहे हैं.

भारत में फिर कोरोना महामारी ने दी दस्तक, कहां कितने मामले? क्या लौट आया मास्क पहनने का टाइम

जून में आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र में कोविड के मामले देखने को मिले हैं. आंध्र प्रदेश में 12 से ज्यादा लोग संक्रमण का शिकार हो चुके हैं. वहीं कोरोना से 4 लोगों की मौत हो चुकी है. जिन 4 लोगों की मौत हुई वह पहले से कई गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे.हेल्थ सेक्रेटरी श्री जी वीरपांडियन ने कहा कोरोना को लेकर कोई बड़ा आउटब्रेक नहीं हुई है. मामले सामने आए हैं.

भारत में कोविड के मामले
1 से 17 जुलाई तक देशभर में कोरोना के लगभग 339 मामले सामने आए हैं. सबसे ज्यादा मामले केरलम देखने को मिले हैं. इसके बाद कर्नाटक , महाराष्ट्र , तमिलनाडु , अंडमान और निकोबार द्वीप समूह , दिल्ली और राजस्थान का नंबर पर है.

मास्क लगाएं या नहीं?
कोरोना के मामले सामने आ है लेकिन कोविड को लेकर देशभर में कोई नई लहर नहीं आई है. अभी तक कोई खतरनाक वेरिएंट सामने नहीं आया है. ऐसे में लोगों को पैनिक होने या घबराने की बजाए कुछ सावधानियां बरतनी चाहिए. क्या अभी से मास्क लगाना चाहिए या नहीं. हेल्थ एक्सपर्ट के अनुसार हर किसी को मास्क नहीं लगाना है. अगर आपको बुखार, खांसी, गले में खराश है तो मास्क जरूर लगाना चाहिए. ताकि दूसरे लोगों में ये संक्रमण ना फैले. भीड़भाड़ वाली जगह बस ट्रेन फ्लाइट में जाते समय मास्क जरूर पहनना चाहिए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बुजुर्ग, गर्भवती और गंभीर बीमारी के मरीज को घर से बाहर जाने के बाद मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए.

आसानी से ठीक हो रहे हैं कोरोना के मरीज
स्वास्थ्य आयुक्त जी. वीरापांडियन ने बताया है कि आंध्र प्रदेश में 26 जून से 15 जुलाई के बीच कोविड की जांच के लिए 67 टेस्ट लिए गए. इसमें से 11 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. वहीं 12 केस तमिलनाडु के वेल्लोर में क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में जांच के दौरान पॉजिटिव पाया गया.

घर पर डॉक्टर की सलाह के अनुसार होम आइसोलेशन में ठीक हो रहे हैं. वहीं कुछ मरीज अस्पताल में इलाज करा कर पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं. कोरोना के मरीज में हल्के लक्षण देखने को मिल रहे हैं जैसे सर्दी, गले में खराश, हल्का बुखार, खांसी, सिरदर्द और शरीर में दर्द आदि. घर पर आराम, पानी पीने और डॉक्टर की सलाह पर मरीज कोरोना वायरस से ठीक हो सकता है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *