‘बाथरूम में… गाल छूता है, गोदी बैठाता है’ फफकते हुए छात्राओं ने सुनाई आपबीती, गांव वालों ने खोला मोर्चा, स्कूल के ऑफिस में बंद रहा हेडमास्टर!

‘बाथरूम में… गाल छूता है, गोदी बैठाता है’ फफकते हुए छात्राओं ने सुनाई आपबीती, गांव वालों ने खोला मोर्चा, स्कूल के ऑफिस में बंद रहा हेडमास्टर!
Featured Image

Nawada Headmaster Student Assault Case: बिहार के नवादा से एक बेहद चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक सरकारी स्कूल के हेडमास्टर पर सनसनीखेज आरोप लगे हैं, नवादा सदर ब्लॉक के आनंदपुरा इलाके के इस स्कूल में आठवीं क्लास की मासूम छात्राओं ने हेडमास्टर महेश प्रसाद यादव पर गंभीर मोलेस्टेशन और बदसलूकी के आरोप लगाए हैं. छात्राओं का आरोप है कि हेडमास्टर उन्हें गलत तरीके से छूता था, उनकी गोद में जबरन बिठाने की कोशिश करता था, बाल खींचता था और यहां तक कि बाथरूम की तरफ तांक-झांक भी करता था.

शुक्रवार को जब एक छात्रा परीक्षा के पेपर और कॉपियां लेने हेडमास्टर के कैबिन में गई, तो उसने लड़की के साथ गलत हरकत की. जब उस छात्रा ने रोते हुए अपनी सहेलियों और परिवार को यह बात बताई, तो स्कूल में हड़कंप मच गया. देखते ही देखते गुस्साए ग्रामीण और परिजनों ने स्कूल को घेर लिया और हेडमास्टर को उसके ही ऑफिस में बंद कर हंगामा शुरू कर दिया. गुस्साई भीड़ ने स्कूल परिसर में उसकी बाइक और कुछ सामान में तोड़फोड़ भी कर डाली. हालात बेकाबू होते देख डायल 112 और सिटी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से हेडमास्टर को सुरक्षित बाहर निकालकर थाने ले आई. पुलिस ने पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है, हालांकि आरोपी इन सभी आरोपों को बेबुनियाद बता रहा है.

स्कूल के अंदर हुआ ऐसा ड्रामा, गुस्से से लाल हुए ग्रामीण

घटना वाले दिन जब पीड़ित छात्रा ने हेडमास्टर की गंदी करतूत के बारे में अपनी फ्रेंड्स को बताया, तो स्कूल के अंदर सन्नाटा छा गया. देखते ही देखते बाकी लड़कियां भी सामने आ गईं और उन्होंने खुलासा किया कि यह हेडमास्टर लंबे समय से ऐसी हरकतें करता आ रहा है. यह बात जैसे ही स्कूल के बाहर पहुंची, आस-पास के लोग और पीड़ित परिवारों का गुस्सा फूट पड़ा. सैकड़ों की संख्या में लोग स्कूल पहुंच गए और आरोपी को सजा देने की मांग करने लगे. बात इतनी बढ़ गई कि लोगों ने स्कूल के अंदर तोड़फोड़ शुरू कर दी और हेडमास्टर की बाइक को भी नुकसान पहुंचाया. इस दौरान हेडमास्टर की सलामती के लिए उसे स्कूल के ही ऑफिस में बंद करना पड़ गया.

मासूमों की जुबानी, हेडमास्टर की घटिया हरकतें

छात्राओं ने मीडिया और पुलिस को अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि यह कोई पहली बार नहीं था. लड़कियों का आरोप है कि हेडमास्टर अक्सर उन्हें अपने पास बुलाता था. एक छात्रा ने बताया कि जब वह पानी पीने जा रही थी, तब उसे ऑफिस में खींचकर जबरन गोद में बिठाने की कोशिश की गई. वहीं, एक अन्य छात्रा ने बताया कि परीक्षा के दौरान लेट होने पर जब वह सवाल-जवाब लेने गई, तो उसके गालों को छुआ गया और बाल खींचे गए. कई बच्चियों ने यह भी आरोप लगाया कि वह बाथरूम के आसपास भी गलत नीयत से तांक-झांक करता था. कई बार उन्होंने बाथरूम में घुसने की कोशिश की है.

पुलिस की एंट्री, पॉक्सो एक्ट के तहत एक्शन

हंगामे की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस स्टेशन के एसएचओ उमाशंकर सिंह अपनी टीम के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे. पुलिस ने भारी विरोध और गुस्से के बीच बड़ी सूझबूझ से काम लेते हुए आरोपी हेडमास्टर महेश प्रसाद यादव को सुरक्षित हिरासत में लिया और थाने ले आए. पुलिस अधिकारी ने बताया कि छात्राओं और उनके परिजनों की शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस मामले में गंभीर धाराओं के साथ-साथ POCSO Act भी लगाया गया है. पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि सभी सच सामने आ सकें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *