महोबा में पैरोल पर घर आया उम्रकैदी, पत्नी को त्रिशूल से गोदकर 3 घंटे शव देखता रहा​​​

महोबा में पैरोल पर घर आया उम्रकैदी, पत्नी को त्रिशूल से गोदकर 3 घंटे शव देखता रहा​​​
Featured Image

यूपी के महोबा में पैरोल पर घर आए एक उम्रकैदी पर अपनी पत्नी को बेरहमी से मार डाला। बताया जा रहा है कि पत्नी के खाने में जहरीला या नशीला पदार्थ मिलाने के शक को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने कथित तौर पर पत्नी पर त्रिशूल से हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

मामला कुलपहाड़ कोतवाली क्षेत्र का है, जहां सोमवार देर रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला का पति कल्लन रैकवार पैरोल पर अपने गांव आया हुआ था। पुलिस के मुताबिक, आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी चंपा (48) उसके खाने में जहरीला या नशीला पदार्थ मिला देती है। इसी बात को लेकर सोमवार को दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर कल्लन ने पत्नी पर त्रिशूल से हमला कर दिया। इससे पत्नी खून में लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

पत्नी को त्रिशूल से मार डाला और 3 घंटे शव देखता रहा!

घटना के बाद करीब 3 घंटे तक आरोपी महिला के शव के पास बैठा रहा। इसके बाद में खुद के घरवालों और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह और कुलपहाड़ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Image Source : REPORTER INPUTजिला मुख्यालय से 38 किलोमीटर दूर रगौलिया बुजुर्ग गांव में आरोपी कल्लन रैकवार का घर है।

नाबालिग नातिन की हत्या में काट रहा सजा

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी कल्लन रैकवार पहले भी हत्या के मामले में सजा काट रहा था। वर्ष 2014 में मध्य प्रदेश के नौगांव में उसने अपनी 10 महीने की नातिन की हत्या की थी। इस मामले में वर्ष 2017 में अदालत ने उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। वह मध्य प्रदेश की सतना जेल में सजा काट रहा था और पैरोल पर अपने घर आया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पत्नी की मौत के पीछे असल वजह क्या थी और वारदात किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

वहीं, एक अन्य सनसीखेज घटना कानपुर से सामने आई है। यहां चकेरी थाने के बाहर युवक ने अचानक ब्लेड निकाला और खुद पर वार करने लगा।

ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *