घर में सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ, अगले दिन मिली लाश, सिर और पैर खा गया… एक हफ्ते में तीसरी घटना​​​

घर में सो रही महिला को उठा ले गया तेंदुआ, अगले दिन मिली लाश, सिर और पैर खा गया… एक हफ्ते में तीसरी घटना​​​
Featured Image

Bahraich Leopard Attack: 18 सितम्बर 2026, उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेंदुए का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. इलाके में दहशत का माहौल है. दिन के समय भी लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं, रात होते ही यह खौफ और बढ़ जाता है. इसी बीच बहराइच से एक दिलदहला देने वाली घटना सामने आयी है. तेंदुआ घर में सो रही 86 साल की महिला को घर से उठाए गया और उसका सिर- पैर खा गया.

घर में अकेली रहती थी मृतका

पूरा मामला जिला मुख्यालय से करीब 110 किमी दूर सुजौली थाना क्षेत्र का है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटना शुक्रवार (18 सितम्बर) सुबह करीब 3 बजे की है. मृतका की पहचान 86 साल की फूलावती के रूप में हुई है. फूलावती सीताराम पुरवा गांव में नहर के पास कच्चे मकान में अकेले रहती थीं.

घर में नहीं था दरवाजा

फूलावती के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी थी. उसकी 4 बेटियां है और सभी बेटियों की शादी हो चुकी है. जबकि एक बेटा सोहन राजस्थान में काम करता है. वह घर में अकेली रहती थी. पिछले साल घाघरा नदी की कटान के कारण उसका घर बह गया था. जिसके बाद वो फूस का घर बनाकर रह रही थी. घर में दरवाजा नहीं है और सिर्फ टाट का पर्दा है.

आधी रात महिला को उठा ले गया तेंदुआ

रात में वो घर में सोइ हुई थी तभी तड़के 3 बजे तेंदुआ आया और जबड़े में पकड़कर घसीटे हुए खेत की तरह ले गया. महिला चीख सुनकर लोग आये लेकिन तेंदुआ को देखकर कुछ नहीं कर पाए. सुबह ग्रामीण उसे ढूंढने गए तो घर से करीब 50 मीटर की दूरी पर खेत के पास झाड़ियों में मिली. तेंदुआ महिला का सिर, बायां पैर पूरा और दाएं पैर का आधा हिस्सा खा गया था.

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया.

ग्रामीणों में डर का माहौल

लगातार हो रहे हमलों के कारण ग्रामीणों में डर का माहौल है. पिछले एक हफ्ते से सीतारामपुरवा, चफरिया और नहर बाजार इलाके में तेंदुआ घूम रहा है. एक हफ्ते में यह तीसरी घटना है. लोग शाम होते ही घरों में कैद हो जा रहे हैं और अकेले बाहर निकलने से बच रहे हैं.

साथ ही लगातार सामने आ रही घटनाओं के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. स्थानीय लोगो ने वन विभाग से तेंदुए को जल्द पकड़ने की मांग की है. वन विभाग की टीम भी तेंदुए की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए निगरानी और तलाशी अभियान चला रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *