पति को नामर्द बताकर पत्नी ने छोड़ा ससुराल, नकदी-जेवर लेकर हुई फरार, 6 पर FIR​​​

पति को नामर्द बताकर पत्नी ने छोड़ा ससुराल, नकदी-जेवर लेकर हुई फरार, 6 पर FIR​​​
Featured Image

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के ललौली थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज चौंकाने वाला पारिवारिक विवाद सामने आया है। जहां शादी के महज चार महीने बाद पत्नी ने पति को नामर्द बताकर साथ रहने से इनकार कर दिया और ससुराल से जेवर-नकदी लेकर मायके फरार हो गई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत 6 ससुरालियों के खिलाफ चोरी और साजिश की धाराओं में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पत्नी किसी युवक से फोन पर करती थी बात

मामला ललौली थाना क्षेत्र के ग्राम वाहिदपुर का है। प्रार्थी विमलेश कुमार पुत्र जगतपाल की शादी 20 फरवरी को राधानगर थाना क्षेत्र के ग्राम केशवपुर निवासी युवती दीपशिखा पुत्री रामचन्द्र के साथ हुई थी। FIR में विमलेश ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी लगातार किसी युवक से फोन पर बात करती थी। विरोध करने पर वह नाराज हो जाती और पति को नामर्द कहकर साथ रहने से मना कर देती थी।

बताया गया कि 21 जून को विमलेश पत्नी को विदा कराने ससुराल गया। वहां दोनों पक्षों में धर्मपाल और अन्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत भी हुई। पंचायत में पत्नी ने कहा कि वह उस घर नहीं जाएगी, सुबह जाएगी। सुबह वह पति के साथ ससुराल आ गई।

मेडिकल कॉलेज में कराया गया भर्ती

आरोप है कि 24 जून 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे पत्नी ने खाना बनाया और कुछ खा लिया। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे बहुआ के डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टर ने जहर नहीं खाने की बात कही। इसके बाद पत्नी के मायके पक्ष से फूफा रामसरन, पिता रामचन्द्र, अवधेश, आंशू, आरती और धर्मपाल समेत कई लोग आ गए और उसे सरकारी मेडिकल कॉलेज फतेहपुर ले गए। वहां इलाज के बाद उसी दिन छुट्टी हो गई।

विमलेश का आरोप है कि मेडिकल कॉलेज से डिस्चार्ज होने के बाद पत्नी मायके वालों के साथ फिर ससुराल आई और घर में रखे बक्से का ताला तोड़कर 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख रुपये नकद चुरा ले गई और मायके चली गई।

इन लोगों के खिलाफ दर्ज की गई शिकायत

प्रार्थी के मुताबिक उसने घटना की शिकायत थाना ललौली में की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उसने रजिस्ट्री के जरिए मुख्यमंत्री उ.प्र. शासन लखनऊ, पुलिस अधीक्षक फतेहपुर, थानाध्यक्ष ललौली और थानाध्यक्ष राधानगर को प्रार्थना पत्र भेजा। इसी बीच पत्नी पक्ष ने थाना ललौली में पहले ही FIR नंबर 175/2026 विमलेश, उसके पिता जगतपाल, मां सोनापति, भाई देवेन्द्र उर्फ गोलू और बहन काजल के खिलाफ दर्ज करा दी।

इसके बाद कोर्ट के आदेश पर थाना ललौली में पत्नी दीपशिखा, आंशू पुत्र रामखेलावन, रामचन्द्र पुत्र भईयादीन, आरती पत्नी अवधेश कुमार निवासी केशवपुर थाना राधानगर और धर्मपाल पुत्र रामरतन निवासी कमलापुर बहुआ थाना ललौली समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना उपनिरीक्षक अरुण कुमार मौर्या को सौंपी गई है। मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *