समुद्र के किनारे महिला को मिली एक अजीब चीज, रातों रात बन गई करोड़पति, आपको मिले तो संभालकर रखना

समुद्र के किनारे महिला को मिली एक अजीब चीज, रातों रात बन गई करोड़पति, आपको मिले तो संभालकर रखना

किस्मत बड़ी काम की चीज होती है। ये आपको कब करोड़पति बना दें कुछ कहा नहीं जा सकता है। अब थाईलैंड (Thailand) की इस घटना को ही ले लीजिए। यहाँ नाखोन सी थम्मारत के तट (Coast Of Nakhon Si Thammarat) पर घूमते हुएएक महिला को रेत में कुछ ऐसा मिला जिसने उसे रातोंरात करोड़पति बना दिया।

machhli-ki-ulti

दरअसल 49 वर्षीय सिरिपोर्न न्यूमरीन जब समुद्र किनारे घूम रही थी तो उन्हें एक अजीब सी गांठ दिखाई दी। न्यूमरीन को इसमें से मछली जैसी गंध आने लगी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्हें लगा कि शायद ये चीज किसी काम की हो सकती है। ऐसे में वे इसे अपने साथ घर ले आई। इसके बाद उन्होंने आस पड़ोसियों से इस अजीब चीज की पहचान करने को कहा। एक ने उन्हें बताया कि ये अजीब वस्तु असल में व्हेल मछली की उल्टी है। इसे एम्बरग्रीस भी कहा जाता है।

यह सुन न्यूमरीन हैरान रह गई। बाद में उन्हें ये भी पटा चला की व्हेल मछली की उल्टी इन्टरनेशनल मार्केट में बहुत ऊंची कीमत पर बिकती है। उन्हें जो व्हेल मछली की उल्टी मिली थी वह 12 इंच चौड़ी और 24 इंच लंबी थी। इसकि मार्केट में कीमत लगभग 1.86 लाख पाउंड यानि करीब 1.8 करोड़ रुपये है।

आपकी जानकारी के लिए बताया दें कि व्हेल मछली की उल्टी या एम्बरग्रीस का उत्पादन शुक्राणु व्हेल की प्रणाली में होता है। इसका उपयोग परफ्यूम में भी होता है। असल में ये एक सुधारात्मक का कार्य करता है जो कि सुगंध को लंबे समय तक सहन करने की क्षमता देता है।

यदि आपको भी व्हेल मछली की उल्टी मिल जाए और आप उसकी जांच करना चाहे तो इस प्रकार कर सकते हैं। इसका एक हिस्सा आग की लौ पर रख दे। इसके बाद यदि ये पिघल कर वापस कठोर हो जाता है तो ये सच में व्हेल मछली की उल्टी यानि एम्बरग्रीस है। ऐसी ही जांच न्यूमरीन ने भी की थी जिसमें वह सफल रहीं।

अब उन्हें विशेषज्ञों के घर आने का इंतजार है ताकि वे भी एम्बरग्रिस की प्रामाणिकता की जांच कर सके। व्हेल मछली की कीमती उल्टी मिलने पर न्यूमरीन ने कहा मैं बहुत ही लक्की हूँ जो मुझे एम्बरग्रीस का इतना बड़ा टुकड़ा मिला। मुझे आशा है कि इससे मुझे अच्छे खासे पैसे मिल जाएंगे। फिलहाल मैंने इसे अपने घर सुरक्षित रख रखा है। स्थानीय परिषद जल्द इसकि जांच भी करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *