यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: ‘जूते तक नहीं पहन पाई…’ जिस बस में लगी थी आग, उससे कैसे बचकर निकली लड़की? पूरी कहानी​

यमुना एक्सप्रेसवे हादसा: ‘जूते तक नहीं पहन पाई…’ जिस बस में लगी थी आग, उससे कैसे बचकर निकली लड़की? पूरी कहानी​

Yamuna Expressway Bus Accident: ‘जूते तक पहनने का मौका नहीं मिला, बस फोन लेकर बाहर निकली…’ पर धूधूकर जलती डबल डेकर बस से बच निकली एक लड़की ने हादसे की भयावहता बयां की है. इस हादसे में अब तक 9 यात्रियों की मौत हो गई है, जिनमें आठ पुरुष और एक महिला शामिल हैं. बस में करीब 35 यात्री सवार थे. आग इतनी तेजी से फैली कि यात्रियों को संभलने तक का मौका नहीं मिला. कई लोगों ने खिड़कियां तोड़कर बस से कूदकर जान बचाई, जबकि कुछ यात्री आग की चपेट में आकर अंदर ही फंस गए. डबल डेकर स्लीपर बस दिल्ली के कश्मीरी गेट से नोएडा होते हुए महोबा जा रही थी.

बस में सवार लड़की रिंकी राजपूत ने बताया कि ‘मैं नोएडा से अपने घर जा रही थी. मैं सो रही थी, तभी किसी ने गेट बजाया तो मैं वहां से निकली. पहले से ही बहुत भीड़ हो गई थी. मैंने कोई सामान नहीं उठाया. जूते भी नहीं पहने, सिर्फ फोन लेकर बाहर निकली. इतनी भीड़ हो गई थी कि लोग एकदूसरे को धक्का दे रहे थे. मुझे खुद किसी ने बाहर खींचा. इसके बाद मुझे कुछ याद नहीं है. ड्राइवर की सीट के पास आग लगी थी. मेरे पीछे काफी लोग थे, शायद वे बाहर नहीं निकल पाए.’

#WATCH | Greater Noida | A passenger says, “…I was asleep when someone banged on the door. When I woke up, there was already a huge crowd. I didn’t pick up any of my belongings; I didn’t even put on my shoes. I just grabbed my phone and stepped out. It was so crowded that https://t.co/udoxnMaZrk pic.twitter.com/41N7aaXZZi

— ANI September 24, 2026

दिल्ली से महोबा जा रही थी बस

डबल डेकर स्लीपर बस महोबा जा रही थी. जैसे ही बस दयानंदपुर गांव के पास पहुंची तो अचानक से बस में धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटे तेज हो गई आग फैलती देखकर यात्रियों में दहशत फैल गई. बस राज कल्पना ट्रैवल्स की बताई जा रही है. बस का पंजीकरण नंबर BR32 PA8647 बताया गया है.हादसे के वक्त बस में करीब 35 यात्री सवार थे. हालांकि मृतकों और घायलों की पूरी पहचान की जा रही है.

दमकल की चार गाड़ियों ने बुझाई आग

आग की सूचना मिलते ही यमुना एक्सप्रेसवे की सुरक्षा टीम, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं. आग की भयावहता को देखते हुए करीब चार फायर टेंडर और पानी के टैंकर लगाए गए. लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. इसके बाद बस को ठंडा कर अंदर फंसे यात्रियों की तलाश की गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग के दौरान बस से पटाखे जैसी आवाजें भी आ रही थीं.

20 मिनट तक रोका गया ट्रैफिक

हादसे के बाद सुरक्षा के मद्देनजर जेवर टोल और फलेदा कट के पास करीब 20 मिनट तक यातायात रोका गया. आग बुझने के बाद एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य कर दिया गया. पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचकर राहतबचाव और जांच में जुटे रहे.

ग्रेटर नोएडा की एडिशनल डीसीपी संतोष कुमार ने बताया कि बस कश्मीरी गेट से महोबा जा रही थी. पुलिस बस के परमिट, फिटनेस प्रमाणपत्र, बीमा, ड्राइवर के लाइसेंस और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। बस पर बिहार का रजिस्ट्रेशन नंबर मिला है और उसके वास्तविक मालिक की जानकारी जुटाई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *