Sultanpur Crime News: यूपी के सुल्तानपुर से छेड़छाड़ का एक मामला सामने आया है. आरोप है कि यहां एक युवक पिछले कई दिनों से बीफार्मा की छात्रा को परेशान कर रहा था. बुधवार की शाम युवक ने छात्रा को कलेक्ट्रेट के सामने कुचल दिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोग हैरान रह गए. घटना बुधवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है. मामला कोतवाली थाना इलाके का है.

यहां की रहने वाली एक युवती जिले के एक शिक्षण संस्थान से बीफार्मा की पढ़ाई कर रही है. घायल छात्रा के परिजनों का आरोप है कि पिछले कुछ महीनों से नगर कोतवाली के नारायणपुर का रहने वाला एक युवक अजीत सिंह आए दिन उसे परेशान कर रहा था. इसके बारे में छात्रा ने अपने परिवारवालों को भी बताया था.
छात्रा के पैर पर गाड़ी चढ़ाई
बुधवार शाम को जब छात्रा पढ़ाई करके वापस लौट रही थी तो गोलाघाट के पास उसके भाई ने उसे आगे चलने के लिए कहा और खुद पीछे पीछे स्कूटी से आने लगा. इसी दरमियान कलेक्ट्रेट के सामने पहुंचते ही लाल कार में बैठे युवक ने छात्रा को टक्कर मार दी. पीछे चल रहा भाई जब तक उसे उठाने का प्रयास करता कार सवार ने रिवर्स गियर लगाकर छात्रा के पैर पर कार चढ़ा दी.
अस्पताल में जारी है छात्रा का इलाज
इसके बाद कार सवार तत्काल मौके से फरार हो गया. हलांकि, इस दौरान भाग रही कार का वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वहीं युवती का भाई तत्काल उसे वहां मौजूद लोगों के साथ अस्पताल ले आया जहां छात्रा का इलाज चल रहा है. छात्रा की हालत गंभाीर है. घायल छात्रा के भाई ने इस घटना में सीधे सीधे अजीत पर आरोप लगाया है.
घटना की जानकारी लगते ही ट्रैफिक सहित नगर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है. पुलिस आरोपी युवक और कार की तलाश के साथ घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है. जांच के बाद ही ही पूरा घटनाक्रम साफ हो सकेगा.