Kannauj News : ऑपरेशन के बाद बिगड़ी मरीज की हालत, दो और सर्जरी के बावजूद मौत; परिजनों का आरोप, डॉक्टरों ने बरती लापरवाही

Kannauj News : ऑपरेशन के बाद बिगड़ी मरीज की हालत, दो और सर्जरी के बावजूद मौत; परिजनों का आरोप, डॉक्टरों ने बरती लापरवाही
Kannauj News : ऑपरेशन के बाद बिगड़ी मरीज की हालत, दो और सर्जरी के बावजूद मौत; परिजनों का आरोप, डॉक्टरों ने बरती लापरवाही

सौरिख/कन्नौज, अमृत विचार। थाना क्षेत्र के जरियापुर निवासी एक व्यक्ति की पित्त की थैली के ऑपरेशन के बाद हालत बिगड़ गई। दो और सर्जरी के बाद भी जान नहीं बचाई जा सकी। परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जरियापुर निवासी अवधेश कुमार पुत्र रामदत्त को पित्त की थैली में पथरी थी। 7 जून को उन्होंने लालसहाय नगरिया गांव स्थित निजी अस्पताल में ऑपरेशन कराया था। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई तो अस्पताल संचालक ने उन्हें कानपुर के एक नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया।

परिजनों का आरोप है कि कानपुर में भी मरीज की हालत में सुधार नहीं हुआ। 27 जून व 5 जुलाई को दोबारा ऑपरेशन किए गए, लेकिन स्थिति नाजुक बनी रही। अवधेश कुमार के पुत्र धीरज का कहना है कि उन्होंने कई बार डॉक्टरों से पिता को छुट्टी देने का आग्रह किया, लेकिन वे ठीक होने का भरोसा देकर टालते रहे। जब हालत ज्यादा गंभीर हो गई तो पिता को वापस लालसहाय नगरिया के अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ।

गुरुवार को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार सुबह उनकी मौत हो गई। बेटे धीरज और भाई श्याम सिंह ने डॉक्टरों पर लापरवाही और समय पर उचित निर्णय न लेने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *