कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या: ममता पर भारी पड़ी संपत्ति की लालच, फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या: ममता पर भारी पड़ी संपत्ति की लालच, फावड़े से वार कर उतारा मौत के घाट

सीधी |23 सितंबर 2026| मध्य प्रदेश के शहडोल जिले के ग्राम दरैन (बाहा टोला) से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहाँ खेत के बीच बने एक अकेले घर में रह रही 55 साल की विधवा महिला प्रेम बाई अहिरवार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। दरअसल उनके पति राम नारायण अहिरवार पेशे से शिक्षक थे, जिनका साल 2020 में निधन हो गया था। पति के जाने के बाद प्रेम बाई खेत में ही घर बनाकर अकेली रहने लगी थीं, लेकिन 18 सितंबर की रात को उनके ही अपने घर में इस भयानक वारदात को अंजाम दे दिया गया।

ब्लाइंड मर्डर केस से उठी जांच

सुबह जब महिला का शव खून से लथपथ हालत में मिला, तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर इसे एक अंधा कत्ल (Blind Murder) माना और मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी। फॉरेंसिक टीम और स्थानीय पुलिस ने आसपास के लोगों व रिश्तेदारों से पूछताछ की। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लेकिन जैसे-जैसे जांच का दायरा आगे बढ़ा और कॉल डिटेल व तकनीकी सबूत सामने आए, तो पुलिस का शक बाहर के किसी अपराधी के बजाय घर के ही लड़के पर गहराने लगा।

जायदाद की हवस ने बनाया हैवान

जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो सच सामने आते ही सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल मां का कत्ल किसी बाहरी ने नहीं, बल्कि उनके छोटे बेटे कौशल अहिरवार ने ही किया था। पिता की मौत के बाद कौशल को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और वह स्कूल में भृत्य (चपरासी) के पद पर तैनात था, लेकिन मां के पास मौजूद नगदी, सोने-चांदी के जेवर और जमीन-जायदाद पर उसकी नीयत खराब हो चुकी थी। इसी लालच में आकर उसने आधी रात को सोते समय मां के सिर पर फावड़े से एक के बाद एक कई वार किए और उन्हें मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने आरोपी को दबोचा

मामले का पर्दाफाश करते हुए सीधी पुलिस ने आरोपी बेटे कौशल अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया फावड़ा भी जब्त कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी पैसों के लालच में अंधा हो चुका था और उसे लगा था कि अकेला घर होने की वजह से शक किसी बाहरी चोर पर जाएगा। फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसे जेल भेजने की तैयारी कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *