प्यार या बदला! 20 दिन में युवक को 6 बार सांप ने बनाया निशाना; इस बार तो बाथरूम में जा घुसा, फिर…

प्यार या बदला! 20 दिन में युवक को 6 बार सांप ने बनाया निशाना; इस बार तो बाथरूम में जा घुसा, फिर…
Featured Image

इटावा जिला के जसवंतनगर थाना क्षेत्र के नगला भगत गांव में एक युवक को जब सांप ने काटा, तो उसे आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि युवक को 20 दिनों के अंदर 6वीं बार सांप ने काटा. इस बात से डॉक्टर की टीम भी हैरान है. कुछ स्थानीय लोग तो यहां तक कह रहे हैं कि ये कोई पुराना बदला तो नहीं है. आइए जानते हैं क्या है पूरी स्टोरी.

क्या है पूरी घटना?

नगला भगत गांव के रहने वाले अर्जस यादव का 21 वर्षीय बेटा अंकुश सोमवार शाम करीब छह बजे बाथरूम गया था. इसी दौरान वहां मौजूद सांप ने उसे डस लिया. इसके बाद हड़कंप मच गया, फिर परिजनों ने आनन-फानन में उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया. हालांकि, परिवार के मुताबिक, पिछले 20 दिनों में अंकुश को सांप के डसने की यह छठी घटना है. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। हर बार उसे अस्पताल ले जाया गया, जबकि पिछली दो बार हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर किया था. बार-बार सांप डसने की वजह से डॉक्टर भी हैरान हैं.

क्या है कोई साजिश या पुराना बदला?

इस घटना के बाद से आस-पास के इलाके को लोगों और परिवार में डर का माहौल है. बार-बार घटना होने पर लोगों के मन में कई तरह के सवाल है कि कहीं सांप कोई बदला तो नहीं लेना चाह रहा है. परिवार के कई बार सांप नजर आने और अंकुश को डसे जाने के बावजूद उसे पकड़ा नहीं जा सका है. फिलहाल अंकुश का जिला अस्पताल में इलाज जारी है. ईएमओ डॉ. ओमकांत राजपूत के अनुसार, पैर पर सांप के काटने के निशान मिले हैं, जिसके बाद उसे एंटी-वेनम दिया गया. डॉक्टर ने बताया कि उसकी हालत अब स्थिर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *