Lucknow Crime: पत्नी का दोस्त बनकर घर में आया, फिर बना पति का भी करीबी; एक रात कर डाला घिनौना कांड

Lucknow Crime: पत्नी का दोस्त बनकर घर में आया, फिर बना पति का भी करीबी; एक रात कर डाला घिनौना कांड
Featured Image

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राम बाबू हत्याकांड का खुलासा करते हुए पत्नी पुष्पा और उसके प्रेमी नीरज मौर्य को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में सामने आया है कि अवैध संबंधों में बाधा बनने पर पति को रास्ते से हटा दिया. इसके लिए पत्नी ने रिश्ते में चचेरे मामा यानी अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को अंजाम दिया. लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में 13- 14 सितंबर, 2-026 की मध्य रात्रि को रामबाबू मौर्य (32) की हत्या हुई थी. हत्याकांड का पुलिस ने सोमवार को खुलासा कर दिया.

पुलिस की पूछताछ में पत्नी पुष्पा ने बताया कि कानपुर के बिठूर के रहने वाला रिश्तेदार नीरज मौर्य कुछ दिनों पहले उससे मिला. चंद मुलाकातों के बाद दोनों के बीच अवैध संबंध बन गए. पति रामबाबू मौर्य जब घर पर नहीं होता तो नीरज मौर्य घर आता और उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध बनाता था. इस बीच एक दिन पति रामबाबू किसी काम से अचानक दोपहर में घर पहुंचा तो कमरा बंद मिला और अंदर से पत्नी के अलावा अन्य पुरुष की आवाज आ रही थी.

आपत्तिजनक हालत में देखकर गुस्सा हुआ था पति

खटखटाने पर दरवाजा खोला तो अंदर पत्नी अपने रिश्तेदार रामबाबू मौर्य के साथ आपत्तिजनक हालत में थी. इसके बाद अवैध संबंधों को लेकर पत्नी से रामबाबू का विवाद रहने लगा. आखिरकार रामबाबू ने नीरज का घर आना-जाना बंद करा दिया गया. रामबाबू की शादी 12 साल पहले हुई थी.

दोबारा जीता प्रेमिका के पति का दिल

बताया जाता है कि रामबाबू मौर्य के नाराज होने के बाद वह दोबारा उसका दिल जीतने में नीरज कामयाब हो गया. पुलिस पूछताछ में नीरज ने बताया कि घर से निकाले जाने के बाद प्रेमिका के साथ मिलकर दोनों रामबाबू का दिल जीतने में कामयाब हुई. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, नीरज ने रामबाबू का भरोसा दोबारा जीतने के लिए उसकी मोटरसाइकिल गायब करवाई. इसके बाद खुद ही तलाश भी लाया. इसके बाद रिश्ते सुधरे तो दोबारा नीरज की एंट्री रामबाबू मौर्य के घर पर हो गई. नीरज दोबारा से रामबाबू के घर पर ही उसकी पत्नी के साथ संबंध बनाने लगा.

कैसे की हत्या

13-14 सितंबर को पुष्पा पति रामबाबू मौर्य को बालाजी का दर्शन करने के बहाने घर से निकल गई. पूरे प्लान के तहत प्रेमी नीरज ने रामबाबू को पार्टी करने के बहाने कृष्णानगर बुलाया. यहां पर नीरज ने रामबाबू को जमकर शराब पिलाई. फिर मौका मिलते ही गला रेत दिया. इसके बाद प्लानिंग के तहत शव मिलने पर पत्नी रोने का नाटक करने लगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *