CM Yogi Sambhal Visit: ’68 प्राचीन तीर्थों का होगा पुनर्जीवन’, संभल से सीएम योगी का बड़ा ऐलान; 24 कोसी परिक्रमा मार्ग को भी मिली मंजूरी

CM Yogi Sambhal Visit: ’68 प्राचीन तीर्थों का होगा पुनर्जीवन’, संभल से सीएम योगी का बड़ा ऐलान; 24 कोसी परिक्रमा मार्ग को भी मिली मंजूरी
CM Yogi Sambhal Visit: ’68 प्राचीन तीर्थों का होगा पुनर्जीवन’, संभल से सीएम योगी का बड़ा ऐलान; 24 कोसी परिक्रमा मार्ग को भी मिली मंजूरी

संभल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को संभल जिले के इंटीग्रेटेड जिला मुख्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान करीब 569 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने चंदौसी में स्थापित 145 फीट ऊंची भगवान गणेश और 151 फीट ऊंची भगवान श्रीराम की प्रतिमाओं का वर्चुअल अनावरण भी किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार संभल की धार्मिक, सांस्कृतिक और पर्यटन विरासत को नई पहचान देने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

68 प्राचीन तीर्थों के पुनर्जीवन पर सरकार का फोकस

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल श्रीहरि और भगवान हरिहर की पावन भूमि है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ने संभल के 68 प्राचीन तीर्थों के पुनर्जीवन और पुनर्स्थापना का कार्य शुरू कर दिया है। उन्होंने बताया कि 24 कोसी परिक्रमा मार्ग के निर्माण एवं चौड़ीकरण को भी मंजूरी मिल चुकी है। भविष्य में संभल भगवान कल्कि से जुड़े धार्मिक स्थलों के कारण देशदुनिया के श्रद्धालुओं का प्रमुख आस्था केंद्र बनेगा।

फोरलेन सड़क और गंगा एक्सप्रेसवे से बेहतर कनेक्टिविटी

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार संभल को फोरलेन सड़कों से जोड़ने और गंगा एक्सप्रेसवे से बेहतर संपर्क उपलब्ध कराने की दिशा में तेजी से काम कर रही है, जिससे क्षेत्र के विकास और पर्यटन को नई गति मिलेगी।

भूमाफियाओं और पिछली सरकारों पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानूनव्यवस्था और भूमाफियाओं के मुद्दे पर विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकारों के समय दलितों, पिछड़ों और गरीबों की जमीनों पर अवैध कब्जे किए गए। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। यहां तक कि जमीनों के रिकॉर्ड भी नष्ट करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि “रिकॉर्ड मिटाए जा सकते हैं, लेकिन सत्य को दबाया नहीं जा सकता।” प्रदेश सरकार गरीबों और वंचितों की जमीन पर किसी भी तरह का अवैध कब्जा नहीं होने देगी और भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

‘अब संभल दंगों नहीं, विकास के लिए जाना जाएगा’

मुख्यमंत्री ने कहा कि एक समय संभल दंगों और अशांति के लिए चर्चित था, लेकिन आज प्रदेश में विकास, सुरक्षा और सुशासन का वातावरण है। सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए संभल को नई पहचान देने का काम कर रही है। कार्यक्रम में माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री गुलाबो देवी, भाजपा जिलाध्यक्ष हरेंद्र सिंह ‘रिंकू’, जिला पंचायत प्रशासक अनामिका यादव, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *