पहले पी शराब फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दी बीयर की बोतल। पत्नी ने रो रो कर सुनाई रात के जुल्म की पूरी कहानी​​

पहले पी शराब फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दी बीयर की बोतल। पत्नी ने रो रो कर सुनाई रात के जुल्म की पूरी कहानी​​
पहले पी शराब फिर पत्नी के प्राइवेट पार्ट में डाल दी बीयर की बोतल। पत्नी ने रो रो कर सुनाई रात के जुल्म की पूरी कहानी​​

लुधियाना में पति की हैवानियत, पत्नी को अननेचुरल सेक्स के लिए करता था मजबूर; विरोध पर बेरहमी से पीटा

लुधियाना में पति की हैवानियत का एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि पति लंबे समय से अपनी पत्नी की मर्जी के खिलाफ अननेचुरल सेक्स के लिए उसे मजबूर करता था। पत्नी जब घर के खर्च और बच्चों की फीस के लिए पैसे मांगती तो आरोपी कथित तौर पर उसे अननेचुरल सेक्स के लिए मजबूर करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट भी की जाती थी।

आरोप है कि पति ने दरिंदगी की हद तब पार कर दी, जब उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट में बीयर की खाली बोतल डाल दी। महिला के मुताबिक, वह दर्द से चीखती रही और पति को रोकने की कोशिश करती रही, लेकिन आरोपी नहीं रुका। इसके बाद उसने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से बाहर निकाल दिया।

घायल महिला अपने छोटे बेटे के साथ मायके पहुंची, जहां से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत देकर पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

2008 में हुई थी शादी

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 2008 में हुई थी। शादी के शुरुआती कुछ साल तक पति का व्यवहार ठीक था, लेकिन कुछ समय बाद वह कथित तौर पर उसकी मर्जी के खिलाफ अननेचुरल सेक्स करने लगा।

महिला का आरोप है कि वह बार-बार पति को ऐसा करने से मना करती थी, लेकिन आरोपी उसकी बात नहीं मानता था। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था।

बच्चों की फीस मांगने पर बनाता था दबाव

महिला ने आरोप लगाया कि उसके दो बच्चे हैं, जो स्कूल में पढ़ते हैं। जब वह बच्चों की फीस या घर के जरूरी खर्चों के लिए पति से पैसे मांगती थी, तो वह कथित तौर पर पैसे देने के बदले उसे अननेचुरल सेक्स के लिए मजबूर करता था।

महिला का कहना है कि बच्चों और परिवार की बदनामी के डर से वह लंबे समय तक चुप रही और पति की प्रताड़ना सहती रही।

बेडरूम में मोबाइल कैमरा लगाकर बनाया वीडियो

पीड़िता के मुताबिक, लगातार प्रताड़ना के कारण उसे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगी थीं। उसने अपनी मां को पति की हरकतों के बारे में बताया। महिला के अनुसार, उसकी मां ने उससे कहा कि अगर वह पति के खिलाफ कार्रवाई चाहती है तो उसे सबूत पेश करने होंगे।

इसके बाद महिला ने कथित तौर पर अपने बेडरूम में मोबाइल कैमरा छिपाकर लगा दिया। महिला का दावा है कि इसी कैमरे में पति की हरकतें रिकॉर्ड हो गईं।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसके पास आरोपी की हरकतों से जुड़े कुछ वीडियो भी मौजूद हैं और जरूरत पड़ने पर वह इन्हें पुलिस के सामने पेश करेगी।

पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मारपीट और रेप से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, मामले में महिला के बयान दर्ज किए गए हैं और उसके द्वारा बताए गए आरोपों की जांच की जा रही है। पुलिस वीडियो समेत अन्य साक्ष्यों को भी जांच का हिस्सा बना रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *