Barabanki News : भाईबहन को बंधक बनाकर पीटा, धर्म परिवर्तन का आरोप

Barabanki News : भाईबहन को बंधक बनाकर पीटा, धर्म परिवर्तन का आरोप
Barabanki News : भाईबहन को बंधक बनाकर पीटा, धर्म परिवर्तन का आरोप

रामनगर/बाराबंकी, अमृत विचार। थाना क्षेत्र की एक युवती ने बाजार जाते समय रास्ते में मारपीट, जबरन घर ले जाकर बंधक बनाने तथा उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए पुलिस में तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता के अनुसार, 16 जुलाई की शाम वह गणेशपुर बाजार घरेलू सामान खरीदने जा रही थी। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। रास्ते में समीम और उसके साथी सलमान ने उसके साथ अभद्रता करते हुए मारपीट की।

युवती का कहना है कि इसके बाद उसे जबरन एक घर में ले जाया गया, जहां मौजूद कुछ अन्य लोगों और महिलाओं ने भी उसके साथ मारपीट की। यह भी आरोप है कि शोर सुनकर उसे बचाने पहुंचे उसके भाई के साथ भी मारपीट कर उसकी बाइक छीन ली गई। दोनों किसी तरह वहां से निकलकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचे।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

युवती ने स्थानीय पुलिस को तहरीर देने के साथ ही एसपी को भी शिकायती पत्र भेजा है, जिसमें जबरन धर्म परिवर्तन सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं। इन आरोपों की पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।कोतवाली प्रभारी अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *