कंडोम बनाने वाली कंपनी का शेयर आज बना रॉकेट, 6 महीने में निवेशकों का पैसा तीन गुना किया​​

कंडोम बनाने वाली कंपनी का शेयर आज बना रॉकेट, 6 महीने में निवेशकों का पैसा तीन गुना किया​​
Featured Image

क्यूपिड के शेयरों को 23 सितंबर को पंख लग गए। कंपनी का शेयर 6.60 फीसदी चढ़कर 275.25 रुपये पर बंद हुआ। इसकी वजह वित्त वर्ष 2025-26 में कंपनी का शानदार प्रदर्शन है। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इस दौरान कंपनी की टोटल इनकम 93 फीसदी बढ़कर 391 करोड़ रुपये रही। टैक्स बाद प्रॉफिट (पीबीटी) 165 फीसदी बढ़कर 108 करोड़ रुपये रहा। कंपनी ने 22 सितंबर को नतीजों का ऐलान किया, जिसका असर 23 सितंबर को शेयर पर पड़ा।

आज शेयरों में दिखी जबर्दस्त तेजी

Cupid के शेयर 23 सितंबर को मजबूत खुले। लेकिन, कुछ देर बाद गिरावट दिखी। फिर शेयरों को जैसे पंख लग गए। कंपनी का जून तिमाही में भी प्रदर्शन अच्छा रहा। इस दौरान कंपनी का कंसॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट 44 करोड़ रुपये रहा। एक साल पहले की समान अवधि में यह 15 करोड़ था। कंपनी ने अपने एक्सपोर्ट पोर्टफोलियो की कीमतें कम से कम 10 फीसदी बढ़ाई है।

कंपनी की ऑर्डर बुक काफी स्ट्रॉन्ग

यह कंपनी पुरुषों के लिए कंडोम, महिलाओं के लिए कंडोम, ल्यूब्रिकेंट्स और डायग्नॉस्टिक किट्स सहित कई तरह के प्रोडक्ट्स बनाती है। यह महाराष्ट्र की कंपनी है। यह 100 से ज्यादा देशों में अपने प्रोडक्ट्स का निर्यात करती है। कंपनी की ऑर्डर बुक काफी स्ट्रॉन्ग है। इस वजह से कंपनी ने FY27 के रेवेन्यू गाइडेंस को बढ़ाकर 750 करोड़ और प्रॉफिट गाइडेंस को 225 करोड़ किया है।

छह महीने में निवेशकों का पैसा तीन गुना

कंपनी के शेयरों ने निवेशकों को मालामाल किया है। बीते छह महीनों में इस शेयर ने निवेशकों का पैसा तीन गुना से ज्यादा किया है। इस साल 23 मार्च को इस शेयर का प्राइस 80 रुपये था। अभी प्राइस 275 रुपये है। इसका मतलब है कि अगर आपने इस शेयर में इस साल मार्च में 1 लाख रुपये लगाया होता तो आपका पैसा बढ़कर 3 लाख रुपये से ज्यादा हो गया होता। बीते छह महीनों में शेयर बाजार का प्रदर्शन कमजोर रहा है।  इस दौरान निफ्टी करीब 4 फीसदी चढ़ा है। सेंसेक्स 2.93 फीसदी चढ़ा है।

23 सितंबर को शेयर बाजार में दिखी रिकवरी

23 सितंबर को शेयर बाजारों में रिकवरी दिखी। बाजार के प्रमुख सूचकांक हरे निशान में बंद हुए। निफ्टी 0.50 फीसदी यानी 117.80 प्वाइंट्स चढ़कर 23,446 पर बंद हुआ। सेंसेक्स 0.40 फीसदी यानी 299 अंक के उछाल के साथ 74,828 पर क्लोज हुआ। बैंक निफ्टी में भी अच्छी तेजी देखने को मिली।

डिसक्लेमर: मनीकंट्रोल पर एक्सपर्ट्स की तरफ से व्यक्त विचार उनके अपने विचार होते हैं। ये वेबसाइट या इसके मैनेजमेंट के विचार नहीं होते। मनीकंट्रोल की यूजर्स को सलाह है कि उन्हें निवेश का फैसला लेने से पहले सर्टिफायड एक्सपर्ट्स की राय लेनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *