Today Gold Price: अचानक सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, इतना हुआ सस्‍ता, जानें नया रेट​​

Today Gold Price: अचानक सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, इतना हुआ सस्‍ता, जानें नया रेट​​
Today Gold Price: अचानक सोने-चांदी के भाव में बड़ी गिरावट, इतना हुआ सस्‍ता, जानें नया रेट​​

नई दिल्‍ली. सोने-चांदी के भाव में अचानक से बड़ी गिरावट आई है. मल्‍टी कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी का भाव करीब 2500 रुपये तक टूटकर कारोबार कर रहे हैं. इसके अलावा, सर्राफा बाजार में भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट आई है. साथ ही इंटरनेशनल मार्केट में भी सोने-चांदी की कीमत प्रभावित हुई है.

MCX पर बुधवार शाम 8 बजे फ्यूचर चांदी 3471 टूटकर 2,36,417 रुपये प्रति क‍िलो पर आ चुकी है, जबकि आज दिनभर के कारोबार के दौरान यह 4000 रुपये टूट गई थी. वहीं सोने की बात करें तो सोना 1600 रुपये गिरकर 1,51,052 रुपये पर आ गई. सोने और चांदी में यह गिरावट अचानक शाम के समय आई है.

सर्राफा बाजार में सोने का भाव
IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 152016 रुपये थी, जो आज सुबह के भाव की तुलना में 200 रुपये कम है. इसी तरह, 22 कैरेट सोने का भाव करीब 250 रुपये कम होकर 139247 रुपये पर आ गया है और 18 कैरेट सोने का भाव 190 रुपये कम होकर 114012 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया. यहां चांदी की कीमत करीब 3000 रुपये कम होकर 2,32,766 रुपये थी.

इंटरनेशनल मार्केट में सोने-चांदी के भाव
COMEX पर सोना 1 फीसदी से ज्‍यादा टूटकर 4,330.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी करीब 1.80 फीसदी टूटकर 65.365 डॉलर प्रति औंस पर बनी हुई है.

अचानक क्‍यों आई सोने-चांदी के भाव में गिरावट?
1. डॉलर 2 महीने के हाई पर
अमेरिकी डॉलर मजबूत होकर करीब दो महीने के उच्च स्तर पर पहुंच गया है. डॉलर मजबूत होने पर डॉलर में खरीदा जाने वाला सोना विदेशी निवेशकों के लिए महंगा हो जाता है, जिससे मांग पर दबाव आता है.

2. फेड ब्याज दर
अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने पिछले सप्ताह दर 25 बेसिस पॉइंट बढ़ाकर 3.75%-4% की थी. इसके बाद फेड अधिकारियों के बयान से बाजार में आगे भी दर बढ़ने की संभावना मजबूत हुई है. ऊंची ब्याज दरों में निवेशकों को ब्याज देने वाली एसेट्स आकर्षक लग सकती हैं.

3. US बॉन्ड यील्ड का दबाव
ब्याज दरों और यील्ड के ऊंचे रहने से निवेशक सुरक्षित लेकिन ब्याज देने वाले अमेरिकी बॉन्ड की तरफ ज्यादा आकर्षित हो सकते हैं. यही दबाव चांदी पर भी आया है.

4. सेफ-हैवेन डिमांड में कुछ कमी
अमेरिका और ईरान के बीच बातचीत की खबरों से तत्काल भू-राजनीतिक तनाव कम होने की उम्मीद बनी. इससे कुछ निवेशकों ने सुरक्षित निवेश के तौर पर सोने की खरीदारी कम की. हालांकि यह असर डॉलर और फेडरल के असर से छोटा/मिश्रित रहा है.

5. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। तेजी के बाद मुनाफावसूली
हाल की तेजी के बाद ऊंचे स्तरों पर कुछ निवेशकों ने मुनाफा वसूला. इससे सोने और चांदी में शॉर्ट-टर्म दबाव बढ़ा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *