लखनऊ में आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था

लखनऊ में आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
लखनऊ में आज बदली रहेगी यातायात व्यवस्था
 
कार्यालय संवाददाता, लखनऊ, अमृत विचार: इस्लामी माह के पहले रविवार 19 जुलाई को बैतुल माल का अशरा है। इस दिन इमली वाली मस्जिद हरदोई रोड ठाकुरगंज में शाम चार बजे से मजलिस का आयोजन किया गया है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। यह जानकारी शनिवार शाम डीसीपी यातायात रवीना त्यागी ने दी। उन्होंने बताया कि इमरजेंसी की स्थिति में ट्रैफिक कन्ट्रोल नंम्बर9454405155 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
यहां रहेगी रोक:
घसियारी मण्डी तिराहा से लेकर झाऊलाल इमामबाड़ा होते हुए तहसीनगंज तक का मार्ग पूर्णतया प्रतिबन्धित रहेगा।
दुबग्गा तिराहा से बड़े वाहन बालागंज चौराहा की ओर नही जा सकेंगे।
बालागंज चौराहा से छोटे वाहन ठाकुरगंज, झाऊलाल इमामबाडा, घासमण्डी होते हुए तहसीनगंज तिराहा की ओर रोक रहेगी।
ठाकुरगंज चौराहा से किसी भी प्रकार के वाहन झाऊलाल इमामबाडे की ओर रोक रहेगी।
तहसीनगंज तिराहा से किसी प्रकार के छोटे वाहन घासमण्डी, झाऊलाल इमामबाडा, कोनेश्वर तिराहा की ओर रोक रहेगी।
कोनेश्वर तिराहा से किसी भी प्रकार के छोटे वाहन तहसीनगंज होते हुए घासमण्डी, झाऊलाल इमामबाडा, बालागंज की तरफ नहीं जा सकेंगे।
कोनेश्वर तिराहा से बडे वाहन तहसीनगंज होते हुए घासमण्डी, झाऊलाल इमामबाडा, बालागंज की तरफ नही जा सकेगें।
छन्दोईया तिराहा से बालागंज की तरफ बड़े वाहन नही जा सकेंगे।
दुबग्गा तिराहा से बड़े वाहन बालागंज की तरफ नही जा सकेंगे।
दुबग्गा तिराहा से बड़े वाहन बालागंज की तरफ नही जा सकेंगे।
 
यहां से जाएं:
ये वाहन बुद्धेश्वर चौराहा, बाराबिरवा चौराहा़ होकर जा सकेंगे।
ये वाहन कैम्वेल/जल निगम रोड़ होकर जा सकेंगे।
ये वाहन ठाकुरगंज/सआदतगंज होकर जा सकेंगे।
ये वाहन तहसीनगंज तिराहा से बांये मुड़कर हुसैनाबाद होते हुए जा सकेंगे।
ये वाहन कोनेश्वर तिराहा से घंण्टाघर, हुसैनाबाद, ठाकुरगंज चौराहा से दाहिने होकर जा सकेंगे।
ये वाहन कोनेश्वर तिराहा से घंण्टाघर, रूमी गेट, कुडिया घाट बन्धा रोड, जल निगम रोड होते हुए बालागंज चौराहा से दाहिने होकर जा सकेंगे। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। डालीगंज की तरफ से आने वाले बडे़ वाहन जो बालागंज/दुबग्गा/हरदोई रोड जाना चाहते है वह मर्चरी तिराहा से दाहिने पक्का पुल, कुडियाघाट, राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल होते हुये जा सकेंगे।
ये वाहन रानी अवन्ती बाई लोधी चौराहा, प्रेरणा स्थल तिराहा, कुड़ियाघाट होते हुए जा सकेंगे।
ये वाहन छन्दोईया तिराहा, रानी अवन्ती बाई लोधी चौराहा, प्रेरणा स्थल तिराहा, कुड़ियाघाट होते हुए जा सकेंगे।
ये वाहन वाहन बुद्धेश्वर चौराहा, बाराबिरवा चौराहा होते हुए जा सकेंगे।
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *