
Banka Minor Girl Harassment: बांका l बिहार के जमुई और समस्तीपुर के बाद अब बांका में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर नाबालिग लड़की के साथ 6 युवकों ने की अश्लील हरकत, चप्पल से पीटा. इतना ही नहीं उन्होंने धमकी दी और रील बनाकर पोस्ट कर दिया.
क्या है पूरा मामला
पूरा मामला जिले के के बौंसी थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थल मंदार पर्वत का है. वायरल वीडियो करीब 6 महीने पुरानी बताई जा रही है. हालाँकि यह कब की है अभी इसका पता नहीं चल सका है. न ही वीडियो के पीड़ित नाबालिग की भी पहचान नहीं हो सकी है.
नाबालिग लड़की के साथ अभद्रता और मारपीट
जानकारी के मुताबिक़, वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिआ पर वायरल हो रहा था. वीडियो में 6 युवक नाबालिग लड़कियों के साथ शोषण, अभद्र व्यवहार और मारपीट करते नजर आए रहे थे. उन्होंने लड़की को चप्पल से पीटा. उन्हें गलत तरह से छुआ. इतना ही नही एक आरोपी लड़की का हाथ मरोड़ा.
6 युवकों के खिलाफ केस दर्ज
बदमाशों ने ‘हम करेंगे गुंडागर्दी, क्या कर लेगी सरकारी वर्दी’ गाने की लाइन पर REEL बनाई और वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया. जिसका बाद ये वायरल हो गया. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. उन्होंने अज्ञात 6 युवकों के खिलाफ BNS की धारा 74, 75, 76, 3(5) और आईटी एक्ट की धारा 66E व 67A के तहत केस दर्ज किया है. मामले की जांच की जा रही है.
तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर उठाये सवाल
इस घटना पर पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार और मुख्यमंत्री पर करारा हमला बोला है. उन्होंने एक्स पर लिखा, जमुई,समस्तीपुर के बाद अब “बांका” के ऐतिहासिक पर्यटन स्थल मंदार पर्वत पर नाबालिग लड़की के साथ शोषण, अभद्र व्यवहार और मारपीट का वीडियो वायरल, बिहार में कानून व्यवस्था मृतप्राय:, मनोनीत कठपुतली मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपने अनाड़ीपन, बड़बोलेपन, अपरिपक्वता, अधीरता, व्याकुलता तथा पुलिस कार्य प्रणाली में ग़ैर जरूरी हस्तक्षेप से बिहार में न्याय और सभ्य समाज की नींव को प्रतिदिन खोखला कर रहे है.
जमुई कांड के शेष पाँच अभियुक्तों का क्या हुआ? समस्तीपुर कांड के चार अभियुक्तों को हाफ सजा मिली या फ़ुल अथवा समीकरण के आधार पर छूट? अपराधियों की जातीय पहचान देख न्याय और सजा की प्राथमिकता तय करने वाले अनैतिक कुकृत्यों के संरक्षक एवं 7 हत्याओं के आरोपी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जवाब दें कि नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म व दुर्व्यवहार करने वाले दरिंदों की सामाजिक पृष्ठभूमि देख ही न्याय क्यों? बांका के इन दरिंदों को कब पकड़ा जाएगा? क्या इनकी भी Reel और जाति देख “सातवीं फेल जाति विशेषज्ञ” मुख्यमंत्री प्रतिक्रिया देंगे?
बच्ची सुरक्षित कहां होगी- पप्पू यादव
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की भी प्रतिक्रिया सामने आयी है. उन्होंने कहा, बांका की लड़की उत्पीड़न के वीडियो पर कहा, “समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर में रॉड से बच्चियों को मारा है. विरोध करने पर दो-दो बच्चियों को मारा गया है…मेरा सीधा सवाल है कि ऊपर से नीचे तक नेता से अंतिम व्यक्ति, 95% यूथ ड्रग्स ले रहे हैं. तो बच्ची सुरक्षित कहां होगी? शिक्षक 40% शिक्षक बच्ची का यौन शोषण कर रहे हैं, शिक्षिका का यौन शोषण हो रहा है. सिपाही का यौन शोषण सीनियर पदाधिकारी के द्वारा हो रहा है, नर्सेस का हो रहा है. तो स्कूल से निकले हुए बच्ची जब सुनसान सड़कों से गांव जाएंगे तो ड्रग्स और चरस पीने वाले मनचले लड़के बच्ची को नहीं छेड़ेंगे, क्या आपको ये लगता है? ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। किसी भी गांव गली की बच्ची सुरक्षित है? जवाबदेही तय ही नहीं हो रही है. किसी की बच्ची-बेटी बहन सुरक्षित नहीं है. “