चंडीगढ़ में बेटे ने किया हेड कांस्टेबल पिता का कत्ल, सिर पर मारी गोली… पुलिस को बताई वजह

चंडीगढ़ में बेटे ने किया हेड कांस्टेबल पिता का कत्ल, सिर पर मारी गोली… पुलिस को बताई वजह
Featured Image

पुलिस कर रही मामले की जांच.

Chandigarh News: चंडीगढ़ के पॉश इलाके सेक्टर 22 में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर निर्मम हत्या कर डाली. मृतक की पहचान चंडीगढ़ पुलिस में तैनात हेड कांस्टेबल नितिन के रूप में हुई है. सुबह-सुबह हुई इस वारदात से पूरे पुलिस महकमे और इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम सुबह करीब आठ बजे मौके पर पहुंची. प्राथमिक जांच में सामने आया कि हेड कांस्टेबल नितिन के सिर पर गनशॉट (गोली) का गहरा निशान था. पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी बेटे ने अधिकारियों को गुमराह करने का प्रयास किया. उसने दावा किया कि कुछ अज्ञात बाहरी लोग घर में घुसे और उसके पिता की हत्या करके फरार हो गए.

हालांकि, घटनास्थल के हालात और बेटे के बयानों में विरोधाभास देखकर पुलिस को उस पर गहरा शक हुआ. जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ की, तो आरोपी टूट गया और उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उसने स्वीकार किया कि घरेलू कहासुनी के बाद उसने ही अपने पिता को गोली मारी थी.

मां भी हेड कांस्टेबल, वारदात के वक्त घर में मौजूद थे तीन लोग

घटनास्थल का जायजा लेने पहुंची चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर सिंह ने बताया कि पुलिस को सुबह सूचना मिली थी कि सेक्टर- 22 स्थित मकान में गोली चली है. वारदात के समय घर में मृतक नितिन, उनकी पत्नी और आरोपी बेटा ही मौजूद थे. बताया जा रहा है कि आरोपी की मां भी पुलिस विभाग में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं.

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया है. फोरेंसिक टीम ने भी मौके से साक्ष्य जुटाए हैं ताकि हत्या में इस्तेमाल हथियार और अन्य डिजिटल सुरागों को जुटाया जा सके.

पुलिस कर रही है पारिवारिक विवाद और हथियार की जांच

SSP के मुताबिक, आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे लगातार पूछताछ जारी है. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पारिवारिक विवाद की मुख्य वजह क्या थी और कत्ल में इस्तेमाल की गई पिस्टल किसकी थी. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मामले की जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *