UP में तैयार ब्रह्मोस अब पाकिस्तान की नींद उड़ा रहे, डिफेंस प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट में 56 गुना इजाफा UPITS में बोले अमित शाह​

UP में तैयार ब्रह्मोस अब पाकिस्तान की नींद उड़ा रहे, डिफेंस प्रोडक्ट के एक्सपोर्ट में 56 गुना इजाफा UPITS में बोले अमित शाह​

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज शुक्रवार को कहा कि उत्तर प्रदेश अब बदल गया है और बदले हुए उत्तर प्रदेश में तैयार ब्रह्मोस मिसाइलों ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी है. यही नहीं अमेठी में बनी AK203 असॉल्ट राइफल “नक्सलियों और आतंकवादियों” के खिलाफ एक हथियार बन गई है. साथ ही यह भी कहा कि हमारा डिफेंस प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट में भी 56 गुना का इजाफा हो गया है.

अमित शाह ग्रेटर ने नोएडा में उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो के चौथे एडिशन के उद्घाटन के मौके कहा, “दुनिया भर में उथलपुथल और लगातार बनी अशांति के माहौल के बीच, कई बाधाओं के बावजूद भारत ने लगातार अपनी विकास दर बनाए रखी है. न केवल इसे बनाए रखा है, बल्कि इसे आगे भी बढ़ाया.”

UP में बदलाव का यह बड़ा संकेत शाह

करीब 9 साल पहले 2017 के बाद से BJP शासन के दौर में उत्तर प्रदेश में आए बदलाव का जिक्र करते हुए अमित शाह ने कहा, “आज, उत्तर प्रदेश में बनी ब्रह्मोस पाकिस्तान की नींद उड़ा देती है. प्रदेश में बदलाव का यह सबसे बड़ा संकेत है.” उन्होंने यह भी याद दिलाया कि भारत ने कैसे पहलगाम में नागरिकों की बर्बर हत्याओं का बदला लेने के लिए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान ब्रह्मोस मिसाइलों का प्रभावी ढंग से इस्तेमाल किया था.

अमित शाह ने उत्तर प्रदेश में ‘एक जिला एक उत्पाद ’ पहल की भी तारीफ की और दावा किया कि इससे सबसे अधिक आबादी वाले राज्य में रोजगार के अवसर पैदा करने में मदद मिली है. उन्होंने कहा, “एक दौर था जब यहां के लोग रोजगार की तलाश में देश के कई अन्य के राज्यों में जाया करते थे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। लेकिन प्रदेश के वही युवा आज ODOP की वजह से अपने ही राज्य में रोजगार पा रहे हैं.”

डिफेंस प्रोडक्शन 2 लाख करोड़ के करीब शाह

केंद्रीय सहकारिता मंत्री शाह ने बताया कि राज्य में लखनऊ, झांसी, आगरा, चित्रकूट, अलीगढ़ और कानपुर में डिफेंस कॉरिडोर के 6 नोड विकसित किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा, “डिफेंस इक्विपमेंट बनाने के लिए इन इलाकों में लगातार इन्वेस्टमेंट आ रहा है.”

हथियारों के मामले में आत्मनिर्भर भारत की बात कर करते हुए अमित शाह ने कहा, “देश का डिफेंस प्रोडक्शन अब करीब 1.78 लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है और 201314 की तुलना में डिफेंस प्रोडक्ट का एक्सपोर्ट भी बढ़तेबढ़ते 56 गुना बढ़ गया है. आज स्थिति यह है कि हमारे डिफेंस प्रोडक्ट करीब 80 देशों को एक्सपोर्ट किए जा रहे हैं, जिसमें उत्तर प्रदेश का भी अहम योगदान है.”

योगी सरकार की तारीफ करते हुए अमित शाह ने कहा कि “पहले के क्राइम वाले माहौल से डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग, व्हीकल प्रोडक्शन और मेडिकलडिवाइस मैन्युफैक्चरिंग की ओर बदलाव” मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश में एक बड़ा बदलाव आया है.

अमि शाह ने राज्य में मौजूदा इन्वेस्टमेंट माहौल की भी जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि 2013 में यूपी को दिल्ली में इन्वेस्टमेंट कॉन्फ्रेंस करनी पड़ी थी क्योंकि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति के कारण इन्वेस्टर लखनऊ आने को तैयार नहीं थे.

भयमुक्त निवेश केंद्र बन रहा UP: अमित शाह

यूपी की पिछली समाजवादी पार्टी और BSP सरकारों पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा, “इन्वेस्टमेंट का माहौल बनाने के लिए पहली शर्त यह है कि लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति अच्छी होनी चाहिए.” उन्होंने कहा, “अब आज की स्थिति देखिए. उत्तर प्रदेश एक भयमुक्त निवेश केंद्र और देश के विकास का इंजन बन रहा है.”

अपने संबोधन के दौरान उन्होंने भदोही के कालीन, मुरादाबाद के पीतल के सामान, फिरोजाबाद के कांच के सामान, सहारनपुर की लकड़ी की कारीगरी, कन्नौज के इत्र और बनारसी सिल्क साड़ियों का उदाहरण दिया, जिन्हें पूरे देश में पहचान मिली है. उन्होंने यह भी कहा कि 25 सितंबर को पीएम मोदी की ओर से ‘मेक इन इंडिया’ पहल की घोषणा किए हुए भी 12 साल पूरे हो गए हैं.

अमित शाह ने कहा, “12 साल पहले, इसी दिन पीएम मोदी ने ‘मेक इन इंडिया’ की घोषणा की थी. आज, UPITS उसी ‘मेक इन इंडिया’ विजन को आगे बढ़ा रहा है.” उन्होंने आगे कहा कि पिछले 12 सालों में भारत ‘फ्रैजाइल फाइव’ से निकलकर दुनिया की शीर्ष 5 अर्थव्यवस्थाओं में शामिल हो गया है.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *