बाएं पैर के घुटने का होना था ऑपरेशन, डॉक्टर ने दाएं पैर की कर दी सर्जरी, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत​​​​​​​​​​

बाएं पैर के घुटने का होना था ऑपरेशन, डॉक्टर ने दाएं पैर की कर दी सर्जरी, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत​​​​​​​​​​
बाएं पैर के घुटने का होना था ऑपरेशन, डॉक्टर ने दाएं पैर की कर दी सर्जरी, परिजनों ने पुलिस से की शिकायत​​​​​​​​​​

गलत पैर की सर्जरी का आरोपलखनऊ: राजधानी लखनऊ में एक बुजुर्ग महिला की गलत पैर की सर्जरी किए जाने का मामला सामने आया है। राजाजीपुरम निवासी परिवार का आरोप है कि महिला के बाएं पैर के घुटने में परेशानी थी और इसी के इलाज के लिए वह डॉक्टर के पास पहुंचे थे, लेकिन ऑपरेशन के दौरान डॉक्टर ने दाएं पैर की सर्जरी कर दी।

मामले को लेकर परिजनों ने गोमतीनगर थाने में शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में डॉक्टर और उनके साथ मौजूद लोगों पर विरोध करने पर धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

ये था पूरा मामला

राजाजीपुरम निवासी मनोज कुमार ने 12 सितंबर को गोमतीनगर थाने में शिकायत दी। शिकायत के मुताबिक, उनकी मां के बाएं पैर के घुटने में परेशानी थी। इलाज के लिए वह डॉ. सीपी गुप्ता के पास गए थे। डॉक्टर ने उन्हें गोमतीनगर विस्तार स्थित हेल्थ सिटी अस्पताल में इलाज कराने की बात कही।

परिजनों के मुताबिक, 8 सितंबर को मरीज को अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑपरेशन के लिए करीब 70 हजार रुपये जमा कराए गए। इसके बाद 9 सितंबर को महिला का ऑपरेशन किया गया।

ऑपरेशन के बाद सामने आई बात

परिजनों का आरोप है कि महिला के बाएं पैर के घुटने का ऑपरेशन किया जाना था, लेकिन डॉक्टर ने गलती से दाएं पैर की सर्जरी कर दी। ऑपरेशन के बाद जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने डॉक्टर से सवाल किया और मामले में कार्रवाई की मांग की।

पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। देवेश डिजिटल, वेब और ब्रॉडकास्ट मीडिया में 9 साल काम करने का अनुभव रखते हैं। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने ने 2016 के आखिर में यूपीटीवी लिमिटेड (भारत समाचार) के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां यूपी-उत्तराखंड में हुए 2017 विधानसभा चुनाव को डेस्क से महत्वपूर्ण खबरों और राजनीतिक घटनाक्रमों के साथ कवर किया। इसके बाद न्यूज वन इंडिया में असाइनमेंट डेस्क पर रहते हुए 2019 में हुए लोकसभा चुनाव को कवर किया। इसके बाद 2022 में उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड विधानसभा और 2024 लोकसभा चुनावों को इंडिया न्यूज सहित डिजिट चैनल्स में रहते हुए कवर किया।… और पढ़ें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *