आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया मुरादाबाद… एनकाउंटर में 13 मामलों का आरोपी इकरार गिरफ्तार​

आधी रात को गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया मुरादाबाद… एनकाउंटर में 13 मामलों का आरोपी इकरार गिरफ्तार​

Moradabad Police Encounter: मुरादाबाद जनपद के थाना भोजपुर इलाके में पुलिस और गोकशी के आरोपियों के बीच देर रात हुई मुठभेड़ में पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते 23 तारीख को भोजपुर थाना इलाके के मक्खनगंज गांव के पास गोकशी की घटना सामने आई थी. पुलिस ने पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच के लिए स्पेशल टीमों का गठन किया था.

इसी कड़ी में 24/25 की रात में पुलिस द्वारा पीपलसाना इलाके के पास सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था. पुलिस की चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल पर सवार होकर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को जब पुलिस ने रुकने का इशारा किया था. तो बाइक सवारों ने रुकने के बजाय पुलिस टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी.

एक आरोपी गोली लगने से हुआ घायल

पुलिस द्वारा की गई जवाबी फायरिंग में एक आरोपी दाहिने पैर में गोली लगने से घायल हो गया है. जबकि दूसरे आरोपी को पुलिस बल ने घेराबंदी करके मौके से ही गिरफ्तार कर लिया था. आरोपी से मौके पर पूछा गया कि उसने पुलिस पर गोली क्यों चलाई? वहीं प्राथमिक पूछताछ के दौरान घायल आरोपी ने स्वीकार किया कि 23 तारीख को हुई गोकशी की वारदात उन्हीं के द्वारा अंजाम दी गई थी. पुलिस ने घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है और आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इकरार और अनवर के रूप में हुई है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी इकरार के खिलाफ विभिन्न धाराओं में 13 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। जबकि अनवर के खिलाफ दो मामले दर्ज हैं.

तमंचे समेत ये चीजें हुईं बरामद

पुलिस टीम ने अभियुक्तों के पास से एक बिना नंबर की काले रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, 315 बोर के दो तमंचे, जिंदा व खोखा कारतूस तथा गोकशी में इस्तेमाल होने वाली चीजें बरामद की हैं. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध यह सख्त अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानूनव्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *