लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा से दरिंदगी… दरभंगा पुलिस ने लिया एक्शन, 3 को किया गिरफ्तार​

लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा से दरिंदगी… दरभंगा पुलिस ने लिया एक्शन, 3 को किया गिरफ्तार​

Darbhanga News: बिहार के दरभंगा जिले के बिरौल थाना क्षेत्र से एक बेहद गंभीर और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है. यहां परीक्षा देकर अपने घर लौट रही एक नाबालिग छात्रा को बाइक पर लिफ्ट देने के बहाने मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी अपने ननिहाल ले गया. आरोप है कि वहां उसने छात्रा को एक रात रखकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया. घटना के बाद पीड़ित परिवार ने हिम्मत जुटाकर 25 सितंबर की देर शाम बिरौल थाने में शिकायत दर्ज कराई.

आवेदन मिलते ही दरभंगा पुलिस एक्शन मोड में आ गई. बिरौल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की और मामले से जुड़े मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी, उसके पिता जामुन मांझी और वारदात में सहयोग करने वाले एक अन्य साथी को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के अनुसार, जब पुलिस टीम मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची, तब उसका पिता जामुन मांझी पुलिस के सामने ही पीड़ित परिवार को डरानेधमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहा था. इस कारण उसे भी पुलिस ने मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया.

पुराना पारिवारिक परिचय और प्रेम प्रसंग का एंगल

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी परिवार और पीड़ित परिवार के बीच पुराना पारिवारिक संबंध और आनाजाना था. पुलिस मामले में प्रेमप्रसंग के एंगल से भी जांच कर रही है. हालांकि, SDPO बिरौल प्रभाकर तिवारी और एसएसपी दरभंगा जगुनाथ रेड्डी ने स्पष्ट किया कि चूंकि पीड़िता नाबालिग है, इसलिए मामला अत्यंत संवेदनशील और गंभीर है. नाबालिग को बहलाफुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के आरोपों के आधार पर बिना देरी किए आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है.

जांच और कानूनी कार्रवाई

पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और अदालत में उसका बयान दर्ज कराया जाएगा. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। घटना की परिस्थितियों, फॉरेंसिक साक्ष्यों और परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *