विराट कोहली ने अपने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी बताया कब खेलेंगे अपना आखिरी वनडे मैच​

विराट कोहली ने अपने संन्यास पर तोड़ी चुप्पी बताया कब खेलेंगे अपना आखिरी वनडे मैच​

Virat Kohli: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का जल्द ही ऐलान होने वाला है. भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली और रोहित शर्मा इंग्लैंड दौरे के बाद पहली बार क्रिकेट के मैदान पर नजर आने वाले हैं. विराट कोहली इस दौरान नेट्स में पसीना बहाते नजर आ रहे हैं.

इस दौरान भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बात की, विराट कोहली पहले ही टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं, वहीं अब वो सिर्फ वनडे फ़ॉर्मेट में नजर आते हैं.

Virat Kohli ने बताया कब खेलेंगे अपना अंतिम वनडे मैच

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले विराट कोहली ने बड़ा ऐलान किया है. विराट कोहली ने बताया कि कब वो भारत के लिए अपना आखिरी मुकाबला खेलते नजर आने वाले हैं. विराट कोहली ने कहा कि अगले साल होने वाला वनडे विश्व कप उनका आखिरी टूर्नामेंट होगा. विराट कोहली ने ये भी कहा कि वो विश्व कप जीतने के लिए वो अपनी पूरी जान लगा देंगे.

विराट कोहली ने जियो हॉटस्टार पर बातचीत की. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। उन्होंने टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों और कप्तान शुभमन गिल को लेकर भी बयान दिया. कोहली ने ये भी बता दिया कि वो 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप के लिए उपलब्ध रहेंगे. उन्होंने कहा कि

“मेरे लिए ये भारत के लिए खेलने वाला आखिरी वर्ल्ड कप है. ये ही चीज मेरे लिए प्रेरणा है. मैं मैदान पर सबकुछ झोंक देना चाहता हूं. मैं किसी भी हाल में वर्ल्ड कप जीतना चाहता हूं और ये मेरा मकसद है. इसके लिए मुझे जो भी करना पड़ेगा, वो मैं करूंगा.”

गौरतलब है कि विराट कोहली अब तक 4 विश्व कप खेल चुके हैं, जिसमे 2 बार उन्होंने फाइनल खेला और 1 बार फाइनल जीता, जबकि 1 फाइनल में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा. अब ये विराट कोहली का 5वां आईसीसी विश्व कप है और वो हर हाल में इसे जीतना चाहते हैं.

Virat Kohli ने मौजूदा कप्तान शुभमन गिल के तारीफों के बांधे पूल

भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने मौजूदा कप्तान शुभमन गिल की जमकर तारीफ़ की है. विराट कोहली ने इस दौरान शुभमन गिल की तारीफ़ करते हुए कहा कि

“गिल अभी कप्तानी सीख रहे हैं. इस रोल में वो अभी बिल्कुल नए हैं. शुभमन में टीम इंडिया की कप्तानी करने का सही नजरिया और जोश है. मैदान पर उनके प्लान बिल्कुल क्लियर रहते हैं. वो भारतीय क्रिकेट को आराम से आगे ले जाएंगे. मुझे लगता है कि वो लंबे समय तक कप्तानी करेंगे और बहुत बढ़िया करेंगे. मैदान पर वो हमेशा कुछ ना कुछ अलग करने के बारे में भी सोचते रहते हैं. ये चीज उन्हें अन्य लोगों से बहुत खास बनाती है.”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *