उज्जैन में BJP नेता के दो भतीजों की हत्या, 2 घायल… पासी गुट पर हमले का आरोप, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

उज्जैन में BJP नेता के दो भतीजों की हत्या, 2 घायल… पासी गुट पर हमले का आरोप, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

Ujjain Crime News: बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. नीलगंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जूना अखाड़ा चौराहे पर शनिवार देर रात दो पक्षों के बीच खूनी गैंगवार हो गया. यहां दरबार फूड रेस्टोरेंट के ठीक सामने पुरानी रंजिश के चलते घात लगाए बैठे हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी. इस हमले में बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता के दो भतीजों की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. इस सनसनीखेज वारदात के बाद से पूरे इलाके में सांप्रदायिक और सामाजिक तनाव का माहौल व्याप्त हो गया है, जिसे देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.

उज्जैन में BJP नेता के दो भतीजों की हत्या, 2 घायल… पासी गुट पर हमले का आरोप, इलाके में भारी पुलिस बल तैनात

मृतक की पहचान लोकेश गौरकर के रूप में हुई है, जो अपने घर के बाहर खड़ा था. इसी दौरान दूसरे पक्ष के लोगों ने उसे घेर लिया और विवाद शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि हमलावरों ने हथियार निकाल लिए और लोकेश पर सीधा फायर झोंक दिया. गोली लगते ही लोकेश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा.

बचाने दौड़ा परिवार, उन पर भी दागीं गोलियां

लोकेश की चीख सुनकर जब उसके भाई जय और परिवार के अन्य सदस्य घर से बाहर उसे बचाने के लिए दौड़े, तो हमलावरों ने उन पर भी तलवार से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में फायरिंग और धारदार हथियारों का जमकर इस्तेमाल किया गया. बाद में जय की भी मौत हो गई.

BJP नेता और उनका बेटा भी गंभीर रूप से जख्मी

मृतक युवक मध्य प्रदेश भाजपा के एक बेहद रसूखदार परिवार से ताल्लुक रखता था. जानकारी के मुताबिक, मृतक लोकेश गौरकर और जय गौरकर भाजपा के वरिष्ठ नेता दिलीप राव गौरकर के सगे भतीजे थे. वारदात में अपने भतीजे लोकेश को बचाने पहुंचे खुद बीजेपी नेता दिलीप राव गौरकर, उनका बेटा तपन गौरकर और दूसरा भतीजा जय भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घटना के तुरंत बाद सभी घायलों को आननफानन में पास के एक निजी अस्पताल ले जाया गया. वहां जय की भी मौत हो गई. जबकि, बाकी का आईसीयू में इलाज चल रहा है. डॉक्टरों के मुताबिक, घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है.

होली के समय से चल रहा था विवाद, आमनेसामने आए दोनों पक्ष

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद प्रारंभिक जांच की जानकारी साझा की. एडिशनल एसपी ने बताया कि प्रारंभिक तफ्तीश में यह बात सामने आई है कि गौरकर पक्ष और पासी पक्ष के बीच इसी साल होली के त्योहार के दौरान किसी बात को लेकर तीखी बहस और विवाद हुआ था. प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि शनिवार की रात दोनों पक्ष उसी पुराने विवाद का बदला लेने के लिए एक बार फिर आमनेसामने आ गए. विवाद के दौरान दोनों ही पक्षों की ओर से भारी बल प्रयोग किया गया और दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग होने की बात भी प्रकाश में आई है.

इलाके में भारी तनाव, पुलिस खंगाल रही CCTV

हत्याकांड के बाद से ही उज्जैन के नीलगंगा क्षेत्र में स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है. किसी भी अप्रिय घटना या दंगे जैसी स्थिति को रोकने के लिए पूरे जूना अखाड़ा चौराहे और आसपास के संवेदनशील इलाकों को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है. एडिशनल एसपी गुरुप्रसाद पाराशर के अनुसार, पुलिस की विभिन्न टीमें घटनास्थल और आसपास के दुकानदारों से पूछताछ कर रही हैं. इसके साथ ही चौराहे पर लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हमलावरों की सटीक पहचान की जा सके. पुलिस का कहना है कि पर्याप्त विधिक साक्ष्य मिलते ही नामजद आरोपियों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *