चौथी बार बनी दुल्हन: फिर उसने की वही हरकत, जो पिछली तीन शादियों में की, दूल्हे को लगा गहरा सदमा

चौथी बार बनी दुल्हन: फिर उसने की वही हरकत, जो पिछली तीन शादियों में की, दूल्हे को लगा गहरा सदमा
चौथी बार बनी दुल्हन: फिर उसने की वही हरकत, जो पिछली तीन शादियों में की, दूल्हे को लगा गहरा सदमा

मथुरा। मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के युवक ने अपनी ही दुल्हन पर ऐसा आरोप लगाया, जिसे सुनकर हैरान रह जाएंगे। उसने कहा कि जिस लड़की से उसकी शादी हुई, वो पहले ही तीन शादियां कर चुकी है। पीड़ित ने कहा कि उसके साथ चौथी शादी की।

मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने आरोप लगाया है कि उसकी जिस लड़की से शादी हुई, वो पहले से ही तीन शादियां कर चुकी थी। इस बात की उसे भनक तक नहीं लगने दी। चौथी शादी उसके साथ हुई। इसके बाद आरोपी युवती ने वही काम किया, जो उसने पिछली शादियों में किया था।

कोतवाली सुरीर क्षेत्र के गांव राजागढ़ी निवासी गगन शर्मा ने पुलिस से शिकायत की। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसकी शादी 12 मार्च को नौहझील निवासी ज्योति के साथ हुई थी। गगन का आरोप है कि शादी के बाद से ही ज्योति और उसके घरवाले उससे रुपयों की मांग करने लगे। इसी दौरान उसे जानकारी हुई कि ज्योति की इससे पहले तीन शादियां हो चुकी हैं।

पीड़ित ने बताया कि इन शादियों के बारे में उसे विवाह से पहले कोई जानकारी नहीं दी गई थी। गगन का ये भी कहना है कि ज्योति ने अपने पूर्व पतियों से किसी सक्षम न्यायालय से तलाक प्राप्त नहीं किया था। इस जानकारी के सामने आने के बाद परिवार में विवाद की स्थिति बन गई।

बिना बताए घर से चली गई ज्योति
पीड़ित ने बताया कि 16 जून को ज्योति बिना बताए घर से चली गई। ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इतना ही नहीं वो अपने साथ सोने के जेवर और नकदी भी ले गई। काफी तलाश के बाद भी जानकारी नहीं मिलने पर परिवार ने मामले को लेकर पुलिस से शिकायत की। गगन का आरोप है कि इसके बाद ज्योति की ओर से उसे झूठे मुकदमे में फंसाने और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी जा रही है। जिससे वो सदमे में है।

पुलिस जांच में जुटी
शिकायतकर्ता ने पुलिस से मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। वहीं सुरीर पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *