भांजी को टॉफी-बिस्किट का लालच दे ले गया साथ, सुनसान खेत में मामा की गंदी हरकतों से चीखी-चिल्लाई बच्ची; फिर…

भांजी को टॉफी-बिस्किट का लालच दे ले गया साथ, सुनसान खेत में मामा की गंदी हरकतों से चीखी-चिल्लाई बच्ची; फिर…
Featured Image

Kanpur Girl Assault Case: उत्तर प्रदेश के कानपुर से एक सात साल की बच्ची के साथ कथित शोषण का बेहद गंभीर मामला सामने आया है. आरोप है कि बच्ची को टॉपी-बिस्किट दिलाने का झांसा देकर उसका चचेरा मामा गांव के बाहर मक्के के खेत में ले गया और वहां उसके साथ गंदा काम किया. बच्ची की चीख सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से भागने लगा. ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई की, लेकिन वह मौका पाकर जंगल की ओर फरार हो गया. पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

टॉफी-बिस्किट का दिया लालच

पुलिस के मुताबिक, मामला कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र के एक गांव का बताया जा रहा है. सात वर्षीय बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल आई हुई थी. गुरुवार शाम पड़ोस में रहने वाला उसका 35 वर्षीय चचेरा मामा नारायण पासवान बच्ची को टॉफी और बिस्किट दिलाने की बात कहकर गांव के बाहर ले गया. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। आरोप है कि वह बच्ची को मक्के के खेत में ले गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर उसका शोषण करने लगा. मामा की गंदी हरकतों से बच्ची सहम गई और जोर-जोर से चीखने-चिल्लाने लगी. उसकी आवाज सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके की तरफ दौड़े.

गांववालों के देख आरोपी मामा ने भागने की कोशिश की

गांववालों को अपनी ओर आता देखकर आरोपी मामा ने भागने की कोशिश की. लोगों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी. इसी बीच आरोपी किसी तरह ग्रामीणों के चंगुल से निकलकर जंगल के रास्ते फरार हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. अधिकारियों के साथ फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और वहां से जरूरी सबूत जुटाए.

बच्ची को अस्पताल में कराया गया भर्ती

घटना के बाद परिजन बच्ची को इलाज के लिए बिधनू सीएचसी लेकर पहुंचे. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे कांशीराम अस्पताल रेफर कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने बच्ची की हालत सामान्य बताई है.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बच्ची की मां की शिकायत पर पुलिस ने देर रात आरोपी नारायण पासवान के खिलाफ दुष्कर्म और POCSO एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया. DCP दीपेंद्र नाथ चौधरी और SP घाटमपुर कृष्ण कांत सिंह ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया. थाना प्रभारी टीबी सिंह के मुताबिक, आरोपी की गिरफ्तार के लिए पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं. आरोपी को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा. फिलहाल, मामले की जांच जारी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *