वीडियो तो तुम्हारा वायरल करेंगे…युवक-युवती को सड़क पर देखते ही पागल हुई भीड़, दिनदहाड़े कर दिया ‘कांड’, हाथ जोड़ती रही बेचारी

वीडियो तो तुम्हारा वायरल करेंगे…युवक-युवती को सड़क पर देखते ही पागल हुई भीड़, दिनदहाड़े कर दिया ‘कांड’, हाथ जोड़ती रही बेचारी
Featured Image

Samastipur Girl Video: बिहार के समस्तीपुर का एक और वीडियो वायरल सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें मनचलों द्वारा कहा जा रहा है कि वीडियो तो तुम्हारा सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे और युवती सबके सामने हाथ जोड़कर कहती हुई नजर आ रही है कि हाथ जोड़ रहे हैं. आज के बाद ऐसा नहीं करेंगे. युवक बाइक पर बैठा हुआ नजर आ रहा है. समाज के तथाकथित ठेकेदार मॉरल पुलिसिंग करते हुए नजर आ रहे हैं. सवाल ये उठता है कि राह चलते युवक-युवती को साथ देखकर इस तरह की हरकत करने का अधिकार किसने दे दिया? क्या समाज के तथाकथित ठेकेदारों के पास और कोई काम नहीं बचा है.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वसीम अहमद द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो मुसरीघरारी थाना क्षेत्र के लाटबसेपुरा पंचायत का है. इसमें सड़क पर स्कूटी सवार युवक-युवती के आसपास कई लोग जमा दिखाई दे रहे हैं. वीडियो में कुछ लोग उनके साथ अभद्र व्यवहार करते नजर आ रहे हैं. एक शख्स जो लाल गमछा ओड़े हुए नजर आ रहे हैं. वो अपने हाथ में लंबा सा छाता लिए हुए नजर आ रहे हैं. जिससे वो युवक को चोट पहुंचाते हुए नजर आ रहे है. शख्स कह रहा है कि वीडियो तो तुम्हारा सोशल मीडिया पर वायरल करेंगे. युवती हाथ जोड़कर दोबारा ऐसा नहीं करने की बात कर रही है.

लोगों ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का कहना है कि किसी भी परिस्थिति में कानून हाथ में लेने का अधिकार किसी को नहीं है. इसके अलावा, लोगों ने कहा कि संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और उनकी गिरफ्तारी की जाए. ये खबर आप क्विक समाचार में पढ़ रहे हैं। इसके अलावा, वीडियो को देखने के बाद यह स्पष्ट भी नहीं हो पा रहा है कि युवक-युवती को भीड़ ने क्यों घेरा और विवाद की शुरुआत किस वजह से हुई है.

पुलिस की जांच का इंतजार

मामले में पुलिस की जांच का इंतजार है. जांच के बाद ही घटना की वास्तविक परिस्थितियां, शामिल लोगों की पहचान और आरोपों की सच्चाई स्पष्ट हो सकेगी. वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया भी सामने आ रही है. जिसमें एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह तो खुलेआम गुंडागर्दी हो रही है. बिहार में शायद गुंडाराज चल रहा है. इसके अलावा, एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा कि सम्राट चौधरी सिर्फ यादव अपराधी पर कार्यवाही करते हैं. इस तरह वायरल वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रिया से साफ झलक रहा है कि बिहार की सम्राट सरकार से लोगों में काफी नाराजगी है. लोग इसे जंगलराज बता रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *