Team India: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का कल रात तीसरा मैच नॉटिंघम में खेला गया, जहां भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भारत को 202 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में टीम इंडिया सिर्फ 76 रनों पर आलआउट हो गई.

भारत को इंग्लैंड के सामने तीसरे टी20 मैच में 125 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा. भारत की इस हार के बाद टीम इंडिया अब इस 5 मैचों की सीरीज में 02 से पिछड़ चुकी है, भारतीय टीम ने लगातार दूसरी बार टी20 सीरीज गंवा दी है.
श्रेयस अय्यर और गौतम गंभीर ने डूबोई Team India की लुटिया
भारतीय टीम आईसीसी टी20 विश्व कप 2024 से लेकर आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 तक सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर रही थी और लगातार जीत हासिल कर रही थी, लेकिन अचानक गौतम गंभीर के कहने पर सूर्यकुमार यादव को हटाकर श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया.
श्रेयस अय्यर की कप्तानी में लगातार भारतीय टीम दूसरी टी20 सीरीज गंवा चुकी है और अब तक 1 मैच भी नही जीत पाई है. श्रेयस अय्यर बतौर कप्तान पूरी तरह से फ्लॉप रहे हैं, नॉटिंघम की बल्लेबाजी वाली पिच पर भी भारतीय बल्लेबाज सिर्फ 76 रनों पर ढेर हो गए. भारतीय टीम का मिडिल ऑर्डर बुरी तरह से एक्सपोज हुआ है.
भारतीय गेंदबाजों ने लुटाए जमकर रन
इंग्लैंड की टीम जब बल्लेबाजी के लिए उतरी तो भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर रन खर्च किए, अर्शदीप सिंह ने जहां 4 ओवर में 36 रन तो हर्षित राणा ने 4 ओवरों में 2 विकेट लेकर 40 रन लुटाए, वहीं अक्षर पटेल ने 4 ओवर में 49 तो वरुण चक्रवर्ती ने 3 ओवर में 35 रन खर्च किए. भारत के लिए प्रिंस यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में 30 रन देकर 2 विकेट झटके, वहीं शिवम दुबे ने 1 ओवर में 10 रन खर्च किया.
अगर इंग्लैंड की गेंदबाजी की बात करें तो इंग्लैंड ने भारत के बल्लेबाजों को रन ही नही बनाने दिया, इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर ने 3 ओवरों में 29 रन देकर 3 विकेट झटके, वहीं जोश टंग ने 4 ओवरों में 28 रन खर्च करके 4 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई.
इंग्लैंड के स्पिनरों ने भी शानदार गेंदबाजी की, विल जैक्स ने 2 ओवरों में सिर्फ 5 रन देकर 1 विकेट लिया, वहीं आदिल रशीद ने 2.4 ओवरों में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए. भारत के लिए वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने सबसे ज्यादा 1313 रन बनाए. वहीं अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 1010 रन बनाए. इनके अलावा बाकी बल्लेबाज 10 रनों के आंकड़े को पार नही कर सके.